Aakhri Sawal New Release Date: आयुष्मान खुराना से भिड़ेंगे संजू बाबा, 'आखिरी सवाल' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान

Aakhri Sawal New Release Date: संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' अब सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सीधा मुकाबला आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' से होने वाला है।

अपडेटेड May 08, 2026 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बॉलीवुड के 'खलनायक' यानी संजय दत्त इन दिनों अपनी सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म 'धुरंधर 2' की कामयाबी के बाद उनके फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब संजय दत्त के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर आई है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आखिरी सवाल' की नई रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है।

सेंसर बोर्ड की वजह से टली थी रिलीज

पहले यह फिल्म इसी हफ्ते यानी 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन आखिरी वक्त पर फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा। खबर है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलने में थोड़ी देरी हो गई थी, जिसकी वजह से मेकर्स ने फिल्म को फिलहाल टालने का फैसला किया। बोर्ड की स्क्रूटनी की वजह से फिल्म का ट्रेलर भी समय पर रिलीज नहीं हो पाया था, जिससे फैंस थोड़े निराश थे।


अब 15 मई को होगा बड़ा धमाका

सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब मेकर्स ने नई तारीख का लॉक कर दी है। संजय दत्त स्टारर यह फिल्म अब 15 मई 2026 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी और इसके डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं, जो दर्शकों को एक जबरदस्त अनुभव देने का वादा करते हैं।

आयुष्मान खुराना से होगी सीधी टक्कर

संजय दत्त की इस फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी चुनौती भी है। 15 मई को ही आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में पर्दे पर संजय दत्त का एक्शन और आयुष्मान खुराना की कॉमेडी के बीच एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस फिल्म को अपना ज्यादा प्यार देते हैं।

संजय दत्त के लिए यह साल काफी अहम माना जा रहा है। 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्मों में उनके कैमियो और 'धुरंधर 2' की भारी सफलता के बाद अब 'आखिरी सवाल' से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। तो तैयार हो जाइए, अगले शुक्रवार को सिनेमाघरों में संजू बाबा का जादू एक बार फिर चलने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।