Get App

Sanya Malhotra: एक नहीं सान्य मल्होत्रा की 3 फिल्मों ने जीता नेशनल अवॉर्ड, खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस

Sanya Malhotra: सान्य मल्होत्रा के पांव अब जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं। एक्ट्रेस की खुशी सातवें आसमान पर हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की तीन फिल्मों Pathaan, Sam Bahadur, kathal a jackfruit mystery नेशनल अवॉर्ड जीता हैं। इन अवॉर्ड की 1 अगस्त को घोषणा की गई है।

Manushri Bajpai
अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 14:22
Sanya Malhotra: एक नहीं सान्य मल्होत्रा की 3 फिल्मों ने जीता नेशनल अवॉर्ड, खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस

नेशनल अवॉर्ड की लिस्ट में सान्या मल्होत्रा की तीन फिल्में पठान, सैम बहादुर और कटहल एक जैकफ्रूट मिस्टी को इस सम्मान से नवाजा गया है।

अपनी फिल्मों को मिले सम्मान के बाद से सान्या मल्होत्रा बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया है।

एक्ट्रेस ने तीनों फिल्मों के लिए सोशल मीडिया पर लोगों का आभार व्यक्त किया और टीम को बधाई दी हैं।

बता दें कि सान्या ने करियर की शुरुआत आमिर खान की दंगल फिल्म से की थी। खास बात ये हैं कि एक्ट्रेस की इस फिल्म को भी 64वें नेशनल अवॉर्ड में शामिल किया गया था।

बता दें कि पठान के शाहरुख खान को, सैम बहादुर ने बेस्ट मेकअप हिंदी फिल्म और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर, वहीं कटहल ने बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

सोशल मीडिया पर सान्या की खूब तारीफें हो रही है। वहीं उनके फैंस एक्ट्रेस की हौसला अफजाई कर रहे हैं।

सान्या मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या जल्द ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में दिखेंगी, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें