Sara Tendulkar: ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म का नया चेहरा बनीं सारा तेंदुलकर, ऐसे निभाएंगी जिम्मेदारी!

Sara Tendulkar: ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म ने अपने नए अंतरराष्ट्रीय अभियान के लिए भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को ब्रांड एंबेसडर चुना है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार अपने देश में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए जल्द ही एक अभियान की शुरुआत करेगी ।

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 08:57
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म ने अपने नए अंतरराष्ट्रीय अभियान के लिए भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को ब्रांड एंबेसडर चुना है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार अपने देश में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए जल्द ही एक अभियान की शुरुआत करेगी ।
ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म ने अपने नए अंतरराष्ट्रीय अभियान के लिए भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को ब्रांड एंबेसडर चुना है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार अपने देश में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए जल्द ही एक अभियान की शुरुआत करेगी ।

दरअसल सारा तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया में टूरिज्म को बढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया है। इस कैंपेन में कुल 13 करोड़ डॉलर का खर्च आएग।. इस अभियान के पीछे देश में टूरिज्म बढ़ाने का उद्देश्य है।

सोशल मीडिया पर पॉपुलर और युवाओं की आइकॉन मानी जाने वाली सारा अब ऑस्ट्रेलिया यात्रा को लेकर भारत के यात्रियों को खास अंदाज में आमंत्रित करेंगी। इस नई जिम्मेदारी के साथ सारा ऑस्ट्रेलिया और भारतीय युवाओं के बीच एक ऐसेट का काम करेंगी, जिससे दोनों देशों के पर्यटन संबंध और मजबूत होंगे।

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अब भारत की युवा पीढ़ी और सोशल मीडिया पर फैंस के लिए ऑस्ट्रेलिया का नया चेहरा होंगी। सारा उस अभियान का हिस्सा बनेंगी, जिसमें अन्य ग्लोबल स्टार्स जैसे रॉबर्ट इरविन और नाइजेला लॉसन भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर अपनी पसंद और स्टाइल की वजह से सारा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया को युवा टूरिस्ट्स को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

सारा के जरिए ऑस्ट्रेलिया, भारतीय ट्रैवेलर्स के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगा और दोनों देशों के पर्यटन संबंधों को और नजदीक लाएगा। इस कैंपेन में सारा टीवी विज्ञापनों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरती दिखाएंगी।

सारा की युवापन और फ्रेश अप्रोच इस अभियान में नया आकर्षण जोड़ेंगी, जिससे लोग ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म के प्रति और उत्साहित होंगे।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने कैंपेन के लिए 130 मिलियन डॉलर की बड़ी रकम निवेश की है, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को आकर्षित करना चाहते हैं।

सारा की मौजूदगी कैंपेन में युवा भारतीयों को रोमांच, संस्कृति और नेचर के मिश्रण का अनुभव कराने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अभियान से ऑस्ट्रेलिया में 700,000 से अधिक नौकरियों और 360,000 से ज्यादा बिजनेस को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। सारा तेंदुलकर के फैंस और भारतीय युवा उनके इस नए कदम से काफी उत्साहित हैं और उन्हें इस रोल में देखने के लिए बेताब हैं।

Story continues below Advertisement