Get App

Sawan Somwar 2025: जब सती को रियल लाइफ में दिल दे बैठे थे 'महादेव', फिर सालों बाद पड़ गई थी रिश्ते में दरार

Sawan Somwar 2025: छोटे पर्दे पर 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलर हुए मोहित रैना को लोग आज भी इस किरदार के नाम से ही बुलाते हैं। एक्टर के साथ इस शो में सती के किरदार में नजर आने वाली मौनी रॉय को भी काफी पसंद किया गया था। दोनों स्टार्स की कैमिस्ट्री पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हिट थी।

Manushri Bajpai
अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 10:33
Sawan Somwar 2025: जब सती को रियल लाइफ में दिल दे बैठे थे 'महादेव', फिर सालों बाद पड़ गई थी रिश्ते में दरार

शो में दोनों किरदारों को बहुत पसंद किया गया। वहीं महादेव के लिए दीवानगी तो आज भी फैंस के बीच देखने को मिलती है। सेट काफी सारा टाइम स्पेंड करने के चलते मोहित और मौनी के बीच करीबियां बढ़ गई थीं।

महादेव और सती की कैमिस्ट्री लोगों को पर्दे के साथ-साथ रियल लाइफ में भी खूब पसंद आ रही थी। लोगों को दोनों साथ अच्छे लगते थे।

इस शो के खत्म होने के बाद मोहित और मौनी ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया।

दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किए जाते थे। वहीं कपल को साथ में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था।

लेकिन इनकी जोड़ी को नजर लगते देर नहीं लगी। टेलीविजन के बाद मौनी रॉय ने बॉलीवुड में एंट्री की।

मौनी के फिल्मों में जाते ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गईं। फैंस का दिल इस खबर को सुनकर टूट गया।

कुछ सालों बाद मोहित रैना और मौनी रॉय ने अपने-अपने करेंट पार्टनर के साथ शादी कर ली।

हालांकि ब्रेकअप के बाद न ही दोनों को कभी साथ देखा गया और न ही उन्होंने ने एक दूसरे से बात की।

आज तक फैंस को दोनों के बीच ब्रेकअप की क्या वजह रही नहीं पता चल पाई है। वहीं स्टार्स ने भी कभी इस पर खुलकर बात नहीं की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें