Get App

Sawan Somwar: अक्षय कुमार से लेकर सौरभ राज जैन तक, जब इन स्टार्स ने 'महादेव' बन लोगों को दिया भक्ति का पाठ

Sawan Somwar: आज सावन का पहला सोमवार है। मंदिरों में भक्त महादेव की भक्ति में लीन हैं। इस खास मौके पर हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक में भगवान शिव के किरदार को निभाया है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर कई बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल हैं।

Manushri Bajpai
अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 09:54
Sawan Somwar: अक्षय कुमार से लेकर सौरभ राज जैन तक, जब इन स्टार्स ने 'महादेव' बन लोगों को दिया भक्ति का पाठ

सबसे पहले बात अक्षय कुमार की करते हैं। एक्टर ने ओएमजी 2 (2023) में शिवदूत (भगवान शिव के दूत) का किरदार किया था। लोगों ने अक्षय कुमार के इस रोल पसंद किया। वहीं अक्षय कुमार तेलुगु फिल्म कन्नप्पा में भी भगवान शिव की भूमिका में दिखने वाले हैं।

समर जय सिंह अपने समय के साने माने एक्टर रहे हैं। उन्होंने टीवी शो "ओम नमः शिवाय" में भगवान शिव का किरदार किया था।

हिमांशू सोनी ने टीवी सीरियल नीली छतरी वाले में भोलेनाथ की भूमिका निभाई थी। शो को काफी पसंद किया गया था।

सौरभ राज जैन वैसे तो कृष्ण के रोल के लिए पॉपुलर हैं, लेकिन एक्टर ने टीवी सीरियल "महाकाली - अंत ही आरंभ है" में भगवान शिव के किरदार से भी लोगों का दिल जीत लिया था।

बात मोहित रैना की करें तो आज के समय में एक्टर से बेहतर महादेव की भूमिका को कोई नहीं निभा पाया है। टीवी सीरियल "देवों के देव...महादेव" में उन्हें इतना पसंद किया गया कि आज भी लोग उन्हें महादेव बुलाना ही पसंद करते हैं।

राज कुमार ने 1974 में आई फिल्म "हर हर महादेव" में भगवान शिव का रोल किया था। यह फिल्म भगवान शिव के जीवन पर आधारित थी।

अरुण गोविल भी शिव का रोल कर घर-घर पहचान बना चुके हैं। लेकिन अभिनेता को फेम राम के किरदार से मिली।

रोहित बख्शी को शो सिया के राम में शिव के रोल में देखा गया था। उनका काम लोगों को काफी पसंद आया था।

मुकेश सोलंकी ने शो गणेश लीला में भोलेनाथ की भूमिका निभाई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें