Shah Rukh Khan Birthday: बर्थडे पर फैंस को दिखी शाहरुख खान की झलक, बुर्ज खलीफा से लेकर मुंबई तक जश्न में डूबे लोग

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने 'मन्नत' से चुपचाप निकलने के बाद मुंबई के ताज होटल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना 61वां जन्मदिन मनाया। बाद में होटल से बाहर निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।

अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 10:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऐसा पहली बार नहीं है जब बुर्ज खलीफा में शाहरुख खान का जन्मदिन मनाया गया हो। हर साल 2 नवंबर को यह मशहूर इमारत अभिनेता के लिए खास संदेशों से जगमगा उठती है।

Shah Rukh Khan Birthday: 2 नवंबर को शाहरुख खान 61वां जन्मदिन मना रहे हैं । 'किंग खान' की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस 'मन्नत' के बाहर जमा हो गए थे। हालांकि खबर है कि सुपरस्टार चुपचाप अपने घर से निकल गए और परिवार व दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए साउथ मुंबई चले गए।

बताया जा रहा है कि अभिनेता ने ताज होटल में देर रात तक पार्टी की। सोमवार सुबह तक होटल के बाहर उनकी शानदार कार खड़ी देखी गई। होटल के बाहर से फैंस की पोस्ट के अनुसार शाहरुख के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान भी इस जश्न में शामिल हुए थे। जहां सुहाना और आर्यन जल्दी ही पार्टी से निकल गए थे, वहीं शाहरुख के बाहर निकलते ही वहां काफी हलचल मच गई।


होटल के बाहर का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान को अपनी कार की ओर जाते देख फैंस खुशी से चिल्लाते और 'आई लव यू' कहते सुनाई दे रहे हैं। कार में बैठने से पहले शाहरुख ने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर अपने फैंस का अभिवादन किया।

दूसरी तरह दुबई की फेमस ईमारत बुर्ज खलीफा पर भी किंग खान छाए रहे। शाहरुख खान के जन्मदिन का जश्न और भी शानदार हो गया है! दुबई की बुर्ज खलीफा बॉलीवुड सुपरस्टार को उनके खास दिन की बधाई देने के लिए जगमगा उठी। दुनिया की सबसे ऊंची इस इमारत पर शाहरुख खान की एक बड़ी तस्वीर दिखाई गई साथ ही एक प्यारा सा संदेश भी लिखा था - 'वी लव यू SRK'।

ऐसा पहली बार नहीं है जब बुर्ज खलीफा में शाहरुख खान का जन्मदिन मनाया गया हो। हर साल 2 नवंबर को यह मशहूर इमारत अभिनेता के लिए खास संदेशों से जगमगा उठती है। इससे पहले भी फैंस ने इस पर ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख’, ‘हैप्पी बर्थडे एसआरके’ और ‘वी लव यू’ जैसे मैसजों के साथ-साथ उनकी तस्वीरें देखी हैं।

इन जश्न के मौकों पर दुबई फाउंटेन शो भी शामिल रहा है, जिसमें बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्मों के लोकप्रिय गाने बजते हैं। ‘ओम शांति ओम’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों के गाने इस जश्न का हिस्सा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।