Credit Cards

Shah Rukh Khan: 'घर में फोन कॉल उठाना...' शाहरुख खान ने अपने बंगले 'मन्नत' के लिए बनाए हैं ये खास नियम

Shah Rukh Khan:'बॉलीवुड का बादशाह' कहे जाने वाले शाहरुख खान के जिंदगी में उनका बंगला मन्नत काफी अहमियत रखता है। एक पुराने इटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि कैसे उन्होंने इस बंगले को खरीदा था। शाहरुख ने अपने इस घर के लिए कुछ खास नियम भी बनाए हैं

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:51 PM
Story continues below Advertisement
शाहरुख खान के लिए ये सिर्फ एक आलीशान बंगला नहीं बल्कि उनके लिए सिक्योरिटी और पारिवारिक विरासत की पहचान भी है

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में फैले हुए हैं। शाहरुख खान को 'बॉलीवुड का बादशाह' भी कहा जाता है। फिल्मों के अलावा भी एक्टर ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। शाहरुख खान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है उनका मशहूर मुंबई में उनका फेमस बंगला मन्नत भी है। इस बंगले की कुल कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शाहरुख खान के लिए ये सिर्फ एक आलीशान बंगला नहीं बल्कि उनके लिए सिक्योरिटी और पारिवारिक विरासत की पहचान भी है।

एक पुराने वीडियो में शाहरुख खान ने बताया था कि मन्नत को खरीदना उनके जीवन के सबसे मुश्किल कामों में से एक था। उन्होंने कहा, "मेरे पास दुनिया में कहीं भी कोई घर नहीं था। माता-पिता के गुजर जाने के बाद मेरा अपना कोई घर नहीं था। मुझे हमेशा से एक घर की चाह थी, इसलिए यह मेरे लिए बहुत खास है।"

घर के लिए बनाया खास नियम


शाहरुख खान ने मन्नत के लिए कुछ खास नियम बनाए हैं, जिनमें प्राइवेसी और फैमिली टाइम सबसे अहम है। इनमें से एक नियम यह भी है कि घर के अंदर फोन कॉल करने से बचें, खासकर बाथरूम जैसी निजी जगहों को छोड़कर। शाहरुख खुद भी घर में आने के बाद फोन का इस्तेमाल कम करते हैं। शाहरुख ने मन्नत को अपने बच्चों के जन्म के बाद खरीदा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका अपना घर हो। उन्होंने कहा, "यह मेरे परिवार का घर है, और हम हमेशा मुंबई में ही रहेंगे। मेरे परपोते भी इसी घर में रहेंगे, जैसे कोई पुराना पारसी परिवार रहता है।"

शाहरुख ने मन्नत को लेकर कही ये बात

शाहरुख ने कहा कि चाहे काम में कुछ भी हो, उनका घर सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर मेरे ऑफिस या स्टूडियो में कोई समस्या हो, तो वे उसे ले सकते हैं, लेकिन मेरा घर मेरी पत्नी, बहन और बच्चों की सुरक्षा के लिए है।" शाहरुख ने बताया कि मन्नत में आध्यात्मिकता और परंपरा भी अहम जगह रखती है। शाहरुख खान ने कहा, "बच्चों को भगवान के महत्व का पता होना चाहिए, चाहे वह हिंदू भगवान हों या मुस्लिम। इसलिए हमारे घर में गणेश और लक्ष्मी के साथ कुरान भी है। यह मेरे लिए बहुत भावुक करने वाली बात है।"

किंग में नजर आएंगे नजर

शाहरुख खान के करियर की बात करें तो शाहरुख खान, सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं, इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी है। शाहरुख के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Illegal Betting Apps: अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज और विजय देवरकोंडा समेत 25 हस्तियों पर FIR, जानें क्या है मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।