Shah Rukh Khan: 22500 रुपये की शर्ट, 95,000 रुपये की पैंट....., गणपति दर्शन के दौरान लाखों का सामन पहने नजर आए शाहरुख खान

Shah Rukh Khan: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के इस कैजुअल आउटफिट की कीमत 37 लाख रुपये से ज्यादा है। इसमें 24.5 लाख रुपये की रोलेक्स डेटोना घड़ी, कार्टियर की ज्वेलरी, बालेन्सियागा कार्गो पैंट और गोल्डन गूज स्नीकर्स शामिल हैं।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 10:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वायरल हुई जानकारी के अनुसार एक्टर ने व्हाइट-गोल्ड कार्टियर लव ब्रेसलेट पहना था, जिसकी कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाल में वह गणपति दर्शन के लिए पहुंचे थे। अपने कैजुअल लुक में वह काफी हैंडसम लग रहे थे, लेकिन उनके इस लुक की कीमत लाखों में है। एक साधारण शर्ट और कार्गो पैंट की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक हालिया स्टाइल एनालिसिस के अनुसार उनके कैज़ुअल दिखने वाले इस आउटफिट की कीमत 37 लाख रुपये से ज्यादा थी।

इस लुक में चेक्ड शर्ट, ब्लैक कार्गो पैंट और स्नीकर्स शामिल थे। वहीं शाहरुख खान की लग्जरी घड़ी और मिनिमल जूलरी ने इसकी कुल कीमत को 37 लाख तक पहुंचा दी। खबरों के अनुसार शाहरुख खान की रोलेक्स घड़ी की कीमत 24.5 लाख रुपये है। इस लुक में सबसे महंगी चीज ब्लैक डायल वाली रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना घड़ी है। अकेले इस लग्जरी घड़ी की कीमत पूरे आउटफिट की अनुमानित लागत के आधे से भी ज्यादा है।

हालांकि सिर्फ तस्वीर से रोलेक्स के सटीक मॉडल की पुष्टि नहीं की जा सकती और मॉडल, साल और मार्केट के आधार पर कीमतें काफी अलग-अलग हो सकती हैं। वहीं शाहरुख खान ने 22,500 रुपये की शर्ट और 95,000 रुपये की कार्गो पैंट कैरी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने 'रैग एंड बोन क्लासिक फिट प्लेड शर्ट' पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 22,500 रुपये है। वहीं 'बालेंसियागा कार्गो पैंट' 95,000 रुपये का है।


लग्जरी ब्रांड्स के बावजूद स्टाइलिंग जानबूझकर कैजुअल रखी गई थी। मुड़ी हुई आस्तीन और ढीली फिटिंग ने आउटफिट के साथ उनका लुक बिल्कुल आम इंसान जैसा सिंपल लग रहा था। इस अटायर के साथ कैरी की गई उनकी कार्टियर ज्वेलरी की कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

वायरल हुई जानकारी के अनुसार एक्टर ने व्हाइट-गोल्ड कार्टियर लव ब्रेसलेट पहना था, जिसकी कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्टियर जस्टे अन क्लौ (Cartier Juste un Clou) सिंगल इयररिंग की कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये बताई जा रही है। पोस्ट में बताई गई कीमतों के आधार पर दोनों कार्टियर आइटम की कुल कीमत लगभग 10.75 लाख रुपये होगी।

वहीं उनके स्नीकर्स की कीमत लगभग 62,000 रुपये बताई जा रही है। शर्ट, पैंट, घड़ी, ज्वेलरी और स्नीकर्स की कीमतों को जोड़ने पर शाहरुख के पूरे लुक की अनुमानित कीमत लगभग 37.04 लाख रुपये हो जाती है। ये आंकड़े सोशल मीडिया पर स्टाइल से जुड़ी जानकारी से लिए गए हैं। तस्वीर से सही प्रोडक्ट और रिटेल कीमतों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।