
उनकी परफॉर्मेंस और अदा ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिया है। आज हम देखते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों और उनके यादगार किरदार, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं।
उनकी परफॉर्मेंस और अदा ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिया है। आज हम देखते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों और उनके यादगार किरदार, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं।
‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ (1995)
काजोल ने इस फिल्म में सिमरन का किरदार निभाया, जो उनकी करियर की सबसे आइकोनिक भूमिका मानी जाती है। इस किरदार ने उन्हें दर्शकों के दिलों में जगा बना दिया।
‘कुछ कुछ होता है’ (1998)
प्यार और दोस्ती की कहानी में काजोल ने बेहतरीन अंदाज में अंजली का किरदार निभाया, जो आज भी बेहद पसंद किया जाता है।
‘फना’ (2006)
एक अंधी कश्मीरी लड़की का रोल, जिसमें काजोल ने गहरी भावनाओं के साथ अभिनय किया। इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस भी मिला।
‘कभी खुशी कभी गम’ (2001)
अंजली के किरदार में काजोल ने परिवार और रिश्तों की भावनाओं को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि यह फिल्म सुपरहिट हुई।
‘दिलवाले’ (2015)
शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में उनकी जोड़ी ने पुरानी यादों को ताजा किया। मीरा के इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
‘माई नेम इज खान’ (2010)
इस फिल्म में काजोल ने गजब का किरदार निभा कर अपनी एक्टिंग की कला को साबित कर दिखाया।
काजोल की ये फिल्में और किरदार न सिर्फ उनकी एक्टिंग की गवाही नहीं देते हैं बल्कि यह भी दिखाते हैं कि कैसे उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग रोल निभाकर बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई।