Get App

Shilpa Shetty: 1 नहीं 6 से ज्यादा रेस्टोरेंट की मालिकन हैं शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने अपने फेमस रेस्टोरेंट बैस्टियन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैस्टियन के अलावा वह 6 और रेस्टोरेंट की मालकिन हैं। चलिए आपको शिल्पा के फूड बिजनेस के बारे में बताते हैं, साथ ही रेस्टोरेंट बैस्टियन की कुछ दिलचस्प तस्वीरें दिखाते हैं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 13:05
Shilpa Shetty: 1 नहीं 6 से ज्यादा रेस्टोरेंट की मालिकन हैं शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

इस बीत एक्ट्रेस ने अपने फेमस रेस्टोरेंट बैस्टियन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद से हर कोई काफी हैरान हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैस्टियन के अलावा वह 6 और रेस्टोरेंट की मालकिन हैं। इसका खुलासा उन्होंने खाने में क्या शो में किया था। उन्होंने बताया कि कैसे वह हॉस्पिटैलिटी कमाल करती चली गईं।

शिल्पा ने खुलासा किया कि हॉस्पिटैलिटी बिजनेस उनका हमेशा से प्लान बी रहा है। प्लान ए एक्टिंग था। फिलहाल दोनों बहुत कमाल के और सक्सेसफुल चल रहे हैं।

बैस्टियन को लेकर एक्ट्रेस ने बताया ता की ये अपने आप हो गया। हमें पहले से यहां खाना खाना बहुत पसंद था। मैं और राज अक्सर बैस्टियन जाते थे।

बैस्टियन रंजीन बिंद्रा को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए इनवेसटर की तलाश थी, और हम कुछ समझ पाते यहां इनवेस्ट कर दिया हमने। बस सब अपने आप होते चला गया।

हमने एक बैस्टियन की शुरुआत की थी और आज हमारे पास 6 या उससे ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। हमारे रेस्टोरेंट वर्ली, दादर, बांद्रा है। 'इनका' भी हमारा है। ये एक पेरूवियन एशियाई रेस्टोरेंट हैं।

एक्ट्रेस ने बताया था कि पुणे में भी हमारा एक रेस्टोरेंट हैं। वहीं गोवा में जल्द ही हम 2 रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं।

बात करें बैस्टियन की तो लग्जरी रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा में स्थित कोहिनूर टॉवर की सबसे टॉप मंजिल पर है। इससे मुंबई की स्काईलाइन का शानदार 360 डिग्री व्यू देखा जा सकता है।

इसमें आलीशान कैफे के साथ-साथ पूल भी है। इसमें 450 लोग बैठ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर पर्सन खर्चा 5 से 7 हजार के बीच आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें