Get App

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी लेकर आ रही हैं नया कुकिंग शो 'मां है ना', किचन में दिखेगा कॉमेडी और ममता का तड़का

Shilpa Shetty: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जल्द ही ZEE5 पर 'मां है ना' नामक एक नया कॉमेडी कुकिंग शो होस्ट करेंगी, जिसमें सेलिब्रिटी माताएं और उनके जेन-जी बच्चे शामिल होंगे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 10, 2026 पर 11:04 PM
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी लेकर आ रही हैं नया कुकिंग शो 'मां है ना', किचन में दिखेगा कॉमेडी और ममता का तड़का

जब बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री और कुकिंग की शौकीन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर्दे पर वापसी करती हैं, तो कुछ न कुछ खास जरूर होता है। इस बार वह किसी फिल्म के साथ नहीं, बल्कि एक अनोखे रियलिटी शो के साथ दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। मदर्स डे के खास मौके पर यह आधिकारिक घोषणा की गई है कि शिल्पा शेट्टी ZEE5 पर एक नया कॉमेडी कुकिंग शो होस्ट करेंगी, जिसका नाम है— 'मां है ना'।

यह शो सिर्फ रेसिपी सिखाने के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे घरों के उस सबसे महत्वपूर्ण हिस्से यानी 'किचन' में होने वाले रिश्तों के बदलाव और हंसी-मजाक की कहानी है।

क्या है शो का कॉन्सेप्ट?

'मां है ना' एक 10 एपिसोड की नॉन-फिक्शन सीरीज है। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जेन-जी (Gen Z) यानी आज के दौर के युवा सितारे अपनी मांओं के साथ नजर आएंगे। शो में मां और बच्चों की जोड़ियां मिलकर कुकिंग चैलेंज पूरा करेंगी। किचन के बहाने यहां पीढ़ियों के बीच का अंतर, मीठी नोकझोंक और मां-बच्चे के अटूट प्यार की झलक देखने को मिलेगी। मेकर्स का कहना है कि यह शो दिखाएगा कि कैसे एक नुस्खा तैयार करते समय दो अलग-अलग सोच रखने वाली पीढ़ियां एक-दूसरे को समझने की कोशिश करती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें