Get App

Shilpa Shetty Look: शिल्पा शेट्टी ने लाल साड़ी पहन ढाया कहर, छठ पूजा पर आप भी ट्राई कर सकती हैं ये लुक

Shilpa Shetty Look: बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रेड साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। उनका ये लुक इस बार छठ पूजा पर आप भी रीक्रिएट कर सकते हैं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Oct 25, 2025 पर 18:30
Shilpa Shetty Look: शिल्पा शेट्टी ने लाल साड़ी पहन ढाया कहर, छठ पूजा पर आप भी ट्राई कर सकती हैं ये लुक

शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर अपने कातिलाना अंदाज से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन वायरल फोटोज में शिल्पा शेट्टी को लाल साड़ी पहनी है। वहीं माथे पर सिंदूर लगाए एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।

लेटेस्ट पिक्चर्स में एक्ट्रेस ने अपने टोंड फिगर को जमकर फ्लॉन्ट किया है। शिल्पा का लुक देखकर कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा। फैंस भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कैमरे के सामने अलग–अलग पोज देते हुए उन्होंने सबका दिल जीत लिया है। 50 की उम्र में उनकी ऐसी फिटनेस और चेहरे का ग्लो देखते ही बनता है।

वायरल तस्वीरों में अभिनेत्री का सुर्ख लाल साड़ी वाला लुक छठ पूजा के लिए भी परफेक्ट है। अपने इस आउटफिट को उन्होंने डीपनेक ब्लाउज के साथ पेयर किया।

शिल्पा शेट्टी की इन फोटोज पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें