Get App

Shivaleeka Oberoi और Abhishek Pathak ने किया अपनी नन्ही परी का नामकरण, नाम के पीछे है बेहद खास जुड़ाव

Shivaleeka Oberoi Named her Daughter: अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय और निर्देशक अभिषेक पाठक ने सोशल मीडिया पर अपनी नवजात बेटी की पहली झलक साझा करते हुए उसका नाम 'आरीका पाठक' रखा है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 19, 2026 पर 1:42 PM
Shivaleeka Oberoi और Abhishek Pathak ने किया अपनी नन्ही परी का नामकरण, नाम के पीछे है बेहद खास जुड़ाव

माता-पिता बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है और जब यह खुशी घर आती है, तो जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। बॉलीवुड के मशहूर युवा जोड़े— अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय और फिल्म निर्देशक अभिषेक पाठक के घर भी इन दिनों ऐसी ही खुशियों की शहनाई गूंज रही है। शादी के तीन साल बाद माता-पिता बने इस जोड़े ने आखिरकार अपनी नवजात बेटी के नाम की घोषणा कर दी है और साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी नन्ही परी की पहली दिल छू लेने वाली झलक भी साझा की है।

क्या नाम रखा है नन्ही परी का?

'खुदा हाफिज' फेम अभिनेत्री शिवालिका और 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक संयुक्त पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी लाडली का नाम 'आरीका पाठक' रखा है।

अपनी बेटी का नाम 'आरीका' रखने के पीछे इस जोड़े ने एक बेहद खूबसूरत वजह भी बताई है। उन्होंने बताया कि यह नाम धन और समृद्धि की देवी 'मां लक्ष्मी' का सार लेकर आता है। 'आरीका' का अर्थ होता है— शालीनता (Grace), प्रचुरता (Abundance), समृद्धि (Prosperity) और दिव्य सुंदरता (Divine Beauty)।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें