Shoaib Ibrahim: शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ की सर्जरी की अफवाहों को बताया गलत, दी सही हेल्थ अपडेट

Shoaib Ibrahim: शोएब इब्राहिम ने अपडेट देते हुए कहा कि दीपिका का इम्यूनोथेरेपी का पहला सेशन हो चुका है। वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार एक्ट्रेस का इलाज करा रही हैं।

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 11:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दीपिका की बात करें तो, पिछले साल उन्हें लिवर में ट्यूमर का पता चला था। उनकी सर्जरी हुई, जिसमें उनके लिवर का 22% हिस्सा निकाल दिया गया था। 23 फरवरी को उनकी एक और सर्जरी हु,ई जिसमें 13 मिमी की सिस्ट निकाली गई थी।

Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ के इलाज के दौरान दो नई सिस्ट पाए जाने की खबरों के बाद उनकी सेहत को लेकर फैंस की चिंताएं बढ़ने लगी थीं, जिसके बाद शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी दी है। अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए शोएब ने बताया कि फिलहाल किसी और सर्जरी की योजना नहीं है। इसके बजाय, दीपिका ने अपने इलाज के तहत इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है।

हाल ही में यूट्यूब पर एक व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने दीपिका के ठीक होने के बारे में बात की और प्रशंसकों को उनकी सेहत के बारे में आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि दीपिका इम्यूनोथेरेपी का पहला सेशन करवा चुकी हैं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार इलाज जारी रख रही हैं।

शोएब ने कहा, "दीपिका की इम्यूनोथेरेपी एचएन रिलायंस अस्पताल में शुरू हो गई है। इसमें 3-4 घंटे लगेंगे। इसके बाद मैं पापा से मिलने कोकिलाबेन अस्पताल जाऊंगा। हमें उम्मीद है कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी कारगर साबित होगी। यह अपडेट तब आया है जब दीपिका ने पहले अपने स्वास्थ्य में आए बदलावों के बारे में प्रशंसकों को सूचित किया था, जिससे ऑनलाइन चिंताएं बढ़ गई थीं। शोएब का बयान अफवाहों को खत्म करने और उनके चल रहे इलाज के बारे में है।


दीपिका की सर्जरी की अफवाहों पर बात करते हुए, शोएब ने कहा, "कई सारे लोगों का हमारे पास मैसेज आया कि दीपिका की सर्जरी हो रही है। इसके लिए मैं बता दूं कि डॉक्टर ने अभी फिल्हाल सर्जरी के लिए नहीं बोला है। कहां से भी आपको जानकारी मिली है, वो मुझे नहीं पता। सर्जरी का अभी कुछ सीन नहीं है। बाद का नहीं पता।

शोएब ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में भी बताया, "पापा काफी बेहतर हैं। धीरे-धीरे उनकी हालत सुधर रही है। परसों 10 दिन बाद मैंने पापा की आवाज़ सुनी। मुस्कुराते भी हैं। लंबे बात बोलने में अभी भी थोड़ी दिक्कत है। स्पीच थेरेपी शुरू हो रही है। उन्होंने आगे कहा, "धीरे-धीरे लग रहा है कि हालात सुधर रहे हैं। शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी दिमाग की सर्जरी हुई।

दीपिका की बात करें तो, पिछले साल उन्हें लिवर में ट्यूमर का पता चला था। उनकी सर्जरी हुई, जिसमें उनके लिवर का 22% हिस्सा निकाल दिया गया था। 23 फरवरी को उनकी एक और सर्जरी हु,ई जिसमें 13 मिमी की सिस्ट निकाली गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।