Shobha De On Alia Bhatt: "कोई देखने वाला नहीं था", कान्स रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट के 'इंटरनेशनल एम्बैरसिंग मोमेंट पर शोभा डे का तीखा तंज

Shobha De On Alia Bhatt: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट के रेड कारपेट लुक और फोटोग्राफर्स द्वारा उन्हें कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही है। इस पर तीखा तंज कसते हुए लेखिका शोभा डे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

अपडेटेड May 17, 2026 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement

फ्रांस में चल रहे 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) से इस समय भारतीय सितारों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इस चकाचौंध के बीच एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया है जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। हाल ही में ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर रेड कारपेट पर उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद वह ऑनलाइन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अब इस पूरे मामले पर जानी-मानी लेखिका शोभा डे ने भी बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।

क्या था वायरल वीडियो का पूरा मामला?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट के रेड कारपेट वॉक के कुछ वीडियो क्लिप्स इंटरनेट पर खूब घूम रहे हैं। इन वीडियो में आलिया बेहद आत्मविश्वास के साथ पोज देती और हाथ हिलाती नजर आ रही हैं। हालांकि, नेटिजन्स ने इस बात पर गौर किया कि जब आलिया तस्वीरें खिंचवा रही थीं, तब उनके ठीक पीछे खड़े विदेशी फोटोग्राफर्स कैमरों का रुख किसी अन्य इंटरनेशनल सितारे की तरफ था। कई कैमरामैन आलिया को छोड़कर दूसरी तरफ देख रहे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने इसे "इंटरनेशनल एम्बैरसिंग मोमेंट" करार दे दिया।


शोभा डे का बेरहम तंज

इस वायरल मोमेंट पर चुटकी लेते हुए मशहूर लेखिका शोभा डे ने भारतीय सितारों के वैश्विक दौरों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा: "आप वहां अपने हिसाब से बेहतरीन और महंगे कपड़े पहनकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि हर कोई आपकी तस्वीरें खींचेगा, क्योंकि वे असल में जानते ही नहीं कि आप कौन हैं।"

शोभा डे यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आलिया के पोज देने और फ्लाइंग किस देने वाले अंदाज का मजाक उड़ाते हुए आगे कहा, "कान्स में हमारे इन बड़े और प्यारे सितारों को कोई नहीं पुकार रहा था। वहां फोटोग्राफर्स कहीं और देख रहे थे, जो कि काफी अपमानजनक हो सकता है। लेकिन मैं आलिया भट्ट की हिम्मत की दाद दूंगी, जो वहां आसपास किसी के न होने पर भी हाथ हिला रही थीं और हवा में फ्लाइंग किस बिखेर रही थीं शायद वह अपनी ही मेकअप और हेयर टीम की तरफ देख रही थीं।"

इसके अलावा शोभा डे ने आलिया के फैशन सेंस की भी आलोचना की। उन्होंने आलिया के पीच-टोन वाले गाउन को 'इल-फिटेड' बताया और पारंपरिक 'नथ' (Nath) के इस्तेमाल को बार-बार दोहराया जाने वाला स्टाइल कहा।

आलिया के समर्थन में उतरा बॉलीवुड

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और शोभा डे की तीखी टिप्पणियां सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई गलियारों से आलिया को पूरा समर्थन मिल रहा है। अभिनेता सोनू सूद सहित कई हस्तियों ने आलिया का बचाव किया है। समर्थकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने आलिया के आत्मविश्वास और उनकी शैली की जमकर सराहना की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।