Get App

Shobha De On Alia Bhatt: "कोई देखने वाला नहीं था", कान्स रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट के 'इंटरनेशनल एम्बैरसिंग मोमेंट पर शोभा डे का तीखा तंज

Shobha De On Alia Bhatt: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट के रेड कारपेट लुक और फोटोग्राफर्स द्वारा उन्हें कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही है। इस पर तीखा तंज कसते हुए लेखिका शोभा डे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 17, 2026 पर 9:57 AM
Shobha De On Alia Bhatt: "कोई देखने वाला नहीं था", कान्स रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट के 'इंटरनेशनल एम्बैरसिंग मोमेंट पर शोभा डे का तीखा तंज

फ्रांस में चल रहे 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) से इस समय भारतीय सितारों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इस चकाचौंध के बीच एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया है जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। हाल ही में ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर रेड कारपेट पर उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद वह ऑनलाइन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अब इस पूरे मामले पर जानी-मानी लेखिका शोभा डे ने भी बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।

क्या था वायरल वीडियो का पूरा मामला?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट के रेड कारपेट वॉक के कुछ वीडियो क्लिप्स इंटरनेट पर खूब घूम रहे हैं। इन वीडियो में आलिया बेहद आत्मविश्वास के साथ पोज देती और हाथ हिलाती नजर आ रही हैं। हालांकि, नेटिजन्स ने इस बात पर गौर किया कि जब आलिया तस्वीरें खिंचवा रही थीं, तब उनके ठीक पीछे खड़े विदेशी फोटोग्राफर्स कैमरों का रुख किसी अन्य इंटरनेशनल सितारे की तरफ था। कई कैमरामैन आलिया को छोड़कर दूसरी तरफ देख रहे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने इसे "इंटरनेशनल एम्बैरसिंग मोमेंट" करार दे दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें