Fact Check: तलाक की खबरों के बीच वायरल हुई दिशा पाटनी-मौनी रॉय की शॉकिंग तस्वीर, क्या सूरज से शादी टूटने की यही है वजह? जानें पूरा सच

Fact Check: पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मौनी रॉय द्वारा दिशा पाटनी से शादी करने का दावा करने वाली वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से फर्जी और एडिटेड है। आइए जानते हैं इस वायरल फोटो के पीछे का पूरा सच...

अपडेटेड May 16, 2026 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement

सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। कभी-कभी ये अफवाहें इस हद तक बढ़ जाती हैं कि फैंस के लिए सच और झूठ का अंतर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और उनकी सबसे अच्छी दोस्त (BFF) दिशा पाटनी को लेकर देखने को मिल रहा है। हाल ही में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों के बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि मौनी ने सूरज से अलग होने के बाद दिशा पाटनी से शादी कर ली है। आइए जानते हैं कि इस वायरल दावे के पीछे का असली सच क्या है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही इस पोस्ट में मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक-दूसरे के साथ नजर आ रही हैं और दोनों के गले में फूलों की माला दिख रही है। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर मौनी रॉय के हवाले से लिखा गया है: "जिंदगी का एक चैप्टर बंद करने के बाद, मुझे उसमें अपना हमेशा के लिए रहने वाला हमसफर मिल गया है। हां... दिशा और मैं इस खूबसूरत लव स्टोरी को शादी के रिश्ते में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दर्द से उबरने से लेकर खुशियों तक का यह सफर, हमारा 'हमेशा' अब शुरू होता है।"


इस पोस्ट को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सच मान लिया और इंटरनेट पर दोनों की शादी और मौनी के तलाक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

फैक्ट चेक

अगर आप भी इस पोस्ट को देखकर हैरान हैं, तो आपको बता दें कि यह पूरी तरह से फर्जी (Fake) और एडिटेड है। पड़ताल में सामने आया है कि जिस तस्वीर का इस्तेमाल इस भ्रामक खबर को फैलाने के लिए किया जा रहा है, वह असल में पिछले साल यानी जून 2025 की है। उस समय मौनी रॉय अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ इस्कॉन (ISKCON) मंदिर दर्शन करने गई थीं। मंदिर में श्रद्धा के तौर पर दोनों के गले में जो माला पहनाई गई थी, उसी तस्वीर को कुछ शरारती तत्वों ने एडिट किया और उसके साथ मनगढ़ंत कैप्शन जोड़कर इसे शादी का रूप दे दिया। मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ऐसा कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया है।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते का सच

जहां तक मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की बात है, तो यह खबर सच है। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की आधिकारिक पुष्टि की है। अपने बयान में उन्होंने मीडिया से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है और कहा है कि वे आपसी सहमति और समझदारी से अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।