Eetha trailer out: नौवारी कपड़ा नहीं अभिमान है, जिसे पहनने मिले वो भाग्यवान है..., श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज

Eetha trailer out: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह म्यूजिक ड्राम प्रसिद्ध महाराष्ट्रीयन लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 3:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्मित इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने प्रस्तुत किया है और इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है। 'ईथा' 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Eetha trailer out: श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म 'ईठा' के जरिए लावणी की दुनिया में कदम रख रही हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसी मशहूर कलाकार का किरदार निभा रही हैं, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी एक अलग पहचान बनाई। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें 'ईठा बाई' के रूप में श्रद्धा कपूर की पहली झलक देखने को मिलती है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म दिवंगत नाना पाटेकर की आखिरी फिल्मों में से एक होगी।

'ईठा' का ट्रेलर

यह ट्रेलर लावणी और तमाशा जैसी डांस शैलियों की रंगीन दुनिया की एक झलक दिखाता है, लेकिन ईथा बाई की कहानी में म्यूजिक, डांस और तालियों से कहीं बढ़कर बहुत कुछ है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो धोखे, दिल टूटने और अपने रास्ते में आने वाली कई परेशानियों का सामना करते हुए अपना नाम बनाने की कोशिश करती है। ट्रेलर की एक लाइन उसके पक्के इरादे को बयां करती है- "अगर मैं बिना कोशिश किए मर गई तो मुझे एक बेबस इंसान के तौर पर याद किया जाएगा। लेकिन अगर मैं नाचते हुए मरी तो मुझे एक लेजेंड के तौर पर याद किया जाएगा।"

यह फिल्म लावणी और तमाशा की सांस्कृतिक जड़ों पर प्रकाश डालती है और उन महिलाओं को भी सामने लाती है जिन्होंने इन परंपराओं को जीवित रखा है। ईथा बाई के सफर के जरिए यह उस कला रूप का जश्न मनाती है जो महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का एक अहम हिस्सा रहा है। ट्रेलर में नौवारी साड़ी को लेकर भी एक दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है, जिसमें एक किरदार बताता है कि यह सिर्फ एक पहनावा नहीं बल्कि उससे कहीं बढ़कर है। यह मराठी महिलाओं के गौरव, पहचान और परंपराओं का प्रतीक है।


मुख्य किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने बताया कि उन्हें एक ऐसे पात्र को समझने का मौका मिला, जिसकी अपनी अलग पहचान और अपनी कला के साथ उसका गहरा रिश्ता, उसकी कहानी को सुनाने लायक बनाता है। उन्होंने कहा- “यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसकी कला, साहस और अनोखा व्यक्तित्व उसे अविस्मरणीय बनाते हैं। लक्ष्मण सर ने मुझे इस किरदार के बारे में जितना ज्यादा बताया मैं उसकी दुनिया से उतना ही ज्यादा जुड़ती गई। इस भूमिका को निभाना बेहद रोमांचक अनुभव रहा है और मैं बहुत उत्साहित हूं कि दर्शक बड़े पर्दे पर उसकी यात्रा को देख सकेंगे।

'स्त्री' और 'स्त्री 2' जैसी शानदार फिल्मों के बाद मैडॉक फिल्म्स के साथ मेरा यह फिर से जुड़ना बहुत ही रोमांचक है। पूरी टीम ने बहुत कड़ी मेहनत की है और मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ कि दर्शक 'ईथा' की दुनिया को अनुभव करें।”

दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्मित इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने प्रस्तुत किया है और इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है। 'ईठा' 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।