बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की मुस्कान पर कभी पूरा भारत फिदा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस शख्स से उन्होंने शादी की, उसे उनकी शोहरत का अंदाजा तक नहीं था? माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। हाल ही में एक पुरानी बातचीत का हिस्सा फिर से चर्चा में है, जिसमें माधुरी ने साझा किया कि कैसे उनके पति को उनकी फिल्मी दुनिया के बारे में कुछ भी पता नहीं था।
