Get App

The Traitors 2: 'द ट्रेटर्स 2' के 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के नाम आए सामने, प्राइम वीडियो ने शेयर की फोटोज

The Traitors 2: 13 अगस्त को 'द ट्रेटर्स' के दूसरा सीजन का प्रीमियर होने वाला हैं। ये शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जिसके नए एपिसोड हर गुरुवार को आएंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 5:02 PM
The Traitors 2: 'द ट्रेटर्स 2' के 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के नाम आए सामने, प्राइम वीडियो ने शेयर की फोटोज
हर कोर्स के साथ दो नए आर्च खोले गए और नए खिलाड़ियों से पर्दा उठता गया। आखिर में सभी 21 खिलाड़ियों का खुलासा किया गया और शाम का समापन सोने की ईंट के आकार वाले शानदार केक और खास गोल्ड बार डेजर्ट के साथ हुआ।

The Traitors 2: प्राइम वीडियो ने 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के लिए एक खास डाइनिंग थिएटर ऑफ ट्रेचरी इवेंट का आयोजन किया, जहां इस रोमांचक शो के सीजन 2 के सभी 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों से पर्दा उठाया गया। ऊंचे-ऊंचे खास आर्च, दमदार लाइटिंग और हर कोने में छिपे धोखे के साथ इस शाम ने मेहमानों को एक ऐसा अनुभव दिया, जिसमें शक, चालाकी और विश्वासघात से भरे नए सीजन की पहली झलक देखने को मिली।

चार कोर्स वाले इस डाइनिंग एक्सपीरियंस के दौरान छह अलग-अलग थिएट्रिकल अंदाज में खिलाड़ियों का परिचय कराया गया, जहां हर चीज वैसी नहीं थी जैसी दिख रही थी। वेलकम ड्रिंक अचानक लाल रंग में बदल गया, मीठा दिखने वाला डेजर्ट नमकीन निकला और खंजर, स्क्रॉल, ताबूत और लालटेन जैसी चीजों ने महल के अलग-अलग हिस्सों को जीवंत बना दिया।

हर कोर्स के साथ दो नए आर्च खोले गए और नए खिलाड़ियों से पर्दा उठता गया। आखिर में सभी 21 खिलाड़ियों का खुलासा किया गया और शाम का समापन सोने की ईंट के आकार वाले शानदार केक और खास गोल्ड बार डेजर्ट के साथ हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें