'कृष्णावतारम' से दिल जीतने के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ गुप्ता

'कृष्णावतारम' में काम करके सिद्धार्थ गुप्ता ने खूब तारीफें बटोरीं हैं। अब सिद्धार्थ के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। खबर है कि एक्टर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म में दिख सकते हैं, जिसके लिए बातचीत हो रही है।

अपडेटेड Jul 11, 2026 पर 4:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रस्तुतकर्ता के रूप में रोहित शेट्टी और निर्माता के तौर पर अभिषेक व्यास की मौजूदगी इस बात का संकेत देती है कि फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किए जाने की योजना है।

सिद्धार्थ गुप्ता इन दिनों अपने करियर के बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहे हैं। कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट की सफलता के बाद, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की प्रभावशाली भूमिका निभाकर दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया, अब वह एक और बड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, "सिद्धार्थ गुप्ता अपनी अगली फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिसे रोहित शेट्टी प्रजेंट करेंगे और अभिषेक व्यास इसका प्रोड्यूस करेंगे।" हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती बातचीत के चरण में है और इससे जुड़ी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है।

लेकिन इससे जुड़े नामों ने पहले ही काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। प्रस्तुतकर्ता के रूप में रोहित शेट्टी और निर्माता के तौर पर अभिषेक व्यास की मौजूदगी इस बात का संकेत देती है कि फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किए जाने की योजना है। कृष्णावतारम् पार्ट 1: द हार्ट में सिद्धार्थ गुप्ता के अभिनय को सभी वर्गों के दर्शकों ने खूब सराहा। भगवान श्रीकृष्ण के रूप में उनके संतुलित और प्रभावशाली अभिनय की प्रशंसा समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी की।


यदि यह बातचीत सफल होती है, तो यह बिना शीर्षक वाली फिल्म सिद्धार्थ गुप्ता के बढ़ते फिल्मी सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।