The Vvaan Review: 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी ने जीता दिल

The Vvaan Review: एकता कपूर की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो इस रिव्यू को टिकिट बुक करने से पहले पढ़ लें।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 1:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कैसी है फिल्म चलिए आपको बताते हैं।

The Vvaan Review: बॉलीवुड में जब भी किसी फिल्म में प्रेम कहानी, सीक्रेट, रोमांच और भारतीय लोक कथाओं का मिक्सचर देखने को मिलता है, तो दर्शकों की दिलचस्पी अपने आप बढ़ जाती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘Vvaan: Force of the Forrest’ भी इसी तरह की एक अलग दुनिया लेकर आई है। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कैसी है फिल्म चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है मुंबई में रह रहे ऋषि से.....। वह अपने अतीत और पुश्तैनी जड़ों की ओर लौटने को मजबूर होता है, जब जमीन से जुड़ा एक मामला उसे अपनी पत्नी ममता के साथ देवांचल गांव ले आता है। ऋषि के लिए यह सफर शुरुआत में सिर्फ एक पारिवारिक मसले को सुलझाने तक सीमित होता है, लेकिन जैसे ही वह गांव पहुंचता है उसे उस जंगल से जुड़ी एक अजीबोंगरीब लोककथा के बारे में पता चलता है, जिसे लोग वन देवी का पवित्र स्थान मानते हैं।


गांव में मान्यता है कि अंधेरा होने के बाद जंगल में जाना खतरे से खाली नहीं है। लेकिन जब ऋषि इस चेतावनी को नजरअंदाज कर रात में जंगल में चला जाता है तो उसे ऐसा राज पता चलता है, जो उसकी सोच और पूरी कहानी को बदलकर रख देता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अलग-अलग घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ती जाती हैं और रहस्य की परतें धीरे-धीरे खुलती हैं। लेकिन ये सब जानने के लिए आपको फिल्म सिनेमाघरों में देखनी होगी।

कलाकरों का काम

सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए यह किरदार उनकी पिछली कुछ फिल्मों से अलग नजर आता है। सिद्धार्थ ने किरदार के एक्शन और इमोशनल दोनों पहलुओं को अच्छे तरीके से संभाला है। खासकर फिल्म के गंभीर हिस्सों में उनकी एक्टिंग इंप्रेस करने वाली है। वहीं तमन्ना भाटिया फिल्म में सिर्फ ग्लैमर या रोमांटिक एंगल तक सीमित नहीं रहतीं। उनके किरदार की कहानी में अपनी अहम भूमिका है। सिद्धार्थ के साथ उनकी केमिस्ट्री भी फिल्म को एक अलग रंग देती है। तमन्ना ने अपने किरदार में बेहद जची हैं।

डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी

निर्देशक ने फिल्म के लिए एक अलग विजुअल वर्ल्ड तैयार करने की कोशिश की है। जंगल, अंधेरा, रहस्यमयी माहौल और लोककथाओं से जुड़े सीन फिल्म को एक अलग पहचान देते हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी रोमांच को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खासकर जंगल से जुड़े सीन्स में साउंड और विजुअल्स मिलकर माहौल बनाने में सफल रहते हैं।

कहां कमजोर पड़ती है फिल्म?

फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष उसका कॉन्सेप्ट है, लेकिन यही जगह कुछ हिस्सों में इसकी कमजोरी भी बन जाती है। लोककथा, रोमांस, एक्शन, रहस्य और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स को एक साथ संतुलित करना आसान नहीं था। कुछ सीन्स में कहानी जरूरत से ज्यादा एक्सपोजिशन पर निर्भर नजर आती है और सेकंड हाफ में काफी स्लो लगती है। फिर भी कहानी को अच्छा बनाने की कोशिश शानदार है।

देखें या नहीं

‘Vvaan’ की सबसे बड़ी खूबी इसका अलग सब्जेक्ट और भारतीय लोककथा से जुड़ा संसार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया है, जबकि फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट और रहस्यमयी माहौल इसे सामान्य बॉलीवुड फिल्मों से अलग बनाता है। अगर आपको लोककथाओं, रहस्य, रोमांस, एडवेंचर और सुपरनैचुरल कहानियों में दिलचस्पी है तो वन आपको एक अलग सिनेमाई अनुभव दे सकती है। फिल्म को हम 3.5 रेटिंग देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।