Maldives Trip: बीवी कियारा आडवाणी के लिए शेफ बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, समुंदर किनारे अपने हाथों से बनाकर खिलाई ये पॉपुलर डिश

Maldives Trip: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी बेटी सरायाह के साथ मालदीव ट्रिप का लुफ्त उठा रहे हैं। एक्टर ने अपने इस वेकेशन की शानदार तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

अपडेटेड May 01, 2026 पर 10:34
Story continues below Advertisement
Maldives Trip: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों का मालदीप ट्रिप टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। कभी क्यूट डैड...तो कभी बीवी के लिए शेफ बने सिड का परफेक्ट फैमली मेन वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रिप की तस्वीरों को शेयर किया है। फोटोज में कियारा आडवाणी की झलक तो देखने को मिल रही है। लेकिन बेटी नजर नहीं आई।

तस्वीरों में सिड चिल मोड में नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने कई एक्टविटीज भी की है। एक्टर की फीमेल फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रही हैं।

समुंदर किनारे काम की टेंशन से दूर... सिद्धार्थ शोर गुल से बहुत दूर...सुकून के पल परिवार के साथ बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें यूजर्स को काफी पसंद आ रही हैं।

वहीं एक्टर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह कियारा के लिए शूसी बनाते और सर्व करते दिखे। यूजर्स ने उन्हें परफेक्ट पति और डैड बताया।

बता दें कि कियारा आडवाणी ने भी बीते दिन इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस ट्रिप की कुछ फोटोज को शेयर किया था, जिसमे सबसे खास थी उनकी और बेटी की क्यूट एक्सेसरीज की फोटो।