Get App

Nikhita Gandhi: 'उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है', बादशाह के 'ततीरी' विवाद पर सिंगर निकिता गांधी ने तोड़ी चुप्पी, पक्षपात का लगाया आरोप

Nikhita Gandhi: गायिका निकिता गांधी ने रैपर बादशाह का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें 'ततीरी' विवाद में बेवजह निशाना बनाया जा रहा है, जबकि इंडस्ट्री में अन्य कलाकार इससे भी अधिक आपत्तिजनक काम करके बिना किसी जवाबदेही के बच निकलते हैं। उन्होंने इस विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि बादशाह इस कठिन समय में ठीक होंगे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 6:45 PM
Nikhita Gandhi: 'उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है', बादशाह के 'ततीरी' विवाद पर सिंगर निकिता गांधी ने तोड़ी चुप्पी, पक्षपात का लगाया आरोप

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर विवादों के घेरे में हैं। उनके हरियाणवी ट्रैक 'ततीरी' पर अश्लीलता और आपत्तिजनक चित्रण के आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। जहां एक तरफ नेटिज़न्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ म्यूजिक इंडस्ट्री से उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। मशहूर गायिका निकिता गांधी ने अब खुलकर बादशाह का बचाव किया है और इस पूरे विवाद को 'टारगेटेड' (निशाना बनाने वाला) करार दिया है।

"बादशाह को बलि का बकरा बनाया जा रहा है"

वैरायटी इंडिया (Variety India) के साथ एक खास बातचीत में निकिता गांधी ने बादशाह के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि बादशाह के खिलाफ जो आक्रोश देखा जा रहा है, वह काफी हद तक गलतफहमी पर आधारित है। निकिता के अनुसार, इंडस्ट्री में और भी कई कलाकार हैं जो इससे कहीं अधिक आपत्तिजनक और 'क्रीन्जी' (Cringey) कंटेंट बनाते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कभी कोई आवाज नहीं उठाई जाती।

निकिता ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मुझे बादशाह के लिए बुरा लग रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सच तो यह है कि बहुत से लोग बेहद अनुचित काम करते हैं, लेकिन उन्हें कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता। बादशाह को इस तरह घेरना सही नहीं है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें