Sonakshi Sinha Vacation Pics: फैमिली के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने मनाई छुट्टियां, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पूरे परिवार के साथ इन दिनों वेकेशन गई थीं। जहां से एक्ट्रेस ने अपनी और फैमिली की कुछ बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं। जो अब वायरल हो रही हैं।

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 11:33
Story continues below Advertisement

कुछ वक्त पहले एक्टर जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पति के साथ छोटे-छोटे प्रैंक वीडियो को लेकर भी काफी फेमस रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. जहां से उन्होंने जहीर के साथ भी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है.

परिवार के साथ वेकेशन के पहले एक्ट्रेस ने पति जहीर के साथ स्विट्जरलैंड वेकेशन की भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं , जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

साथ ही ये भी बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की एक फिल्म भी कुछ दिन पहले रिलीज हुई है जिसका नाम निकिता रॉय है जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक नहीं जमा पाई।

अपने वेकेशन से कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयरर की हैं,जो फैंस को काफी पंसद आ रही हैं।

सोनाक्षी ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'फैमिली हॉलीडे डन राइट' इसमें कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस ने पति जहीर को टैग भी किया है और रेड हार्ट इमोजी बनाया है।

सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने सात साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे से शादी की है। दोनों की शादी 23 जून को मुंबई में हुई थी।

सोनाक्षी और जहीर ने शादी के बाद अपने फैमिली और दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था। जिसमें बी-टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे थे।

सोनाक्षी और जहीर ने जब से शादी की है वो लगातार कहीं न कहीं घूमते फिरते दिखते ही रहते हैं। कभी उन्हें उनके फैंस स्पॉट करते हैं तो कभी वे खुद तस्वीरें शेयर करती हैं।

पति जहीर के परिवार के साथ सोनाक्षी ने काफी सुंदर तस्वीरें शेयर की जिसे देख फैंस ने कमेंट भी किया।

Story continues below Advertisement