Get App

Sonakshi Sinha: 'जब मिले गायत्री मंत्र और कलमा...', सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने शादी का खास पल फैंस के साथ शेयर किया

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के दिन की एक खास याद शेयर की। उन्होंने एक खास आर्टवर्क की तस्वीर दिखाया, जो 'गायत्री मंत्र और कलमा' के एक साथ आने का प्रतीक है और उन्हें तोहफे में मिला था।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 5:50 PM
Sonakshi Sinha: 'जब मिले गायत्री मंत्र और कलमा...', सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने शादी का खास पल फैंस के साथ शेयर किया
तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "जब हमारी शादी हो रही थी और पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे, तभी अजान की आवाज़ हमारे घर तक पहुंची। उन दोनों प्रार्थनाओं की शक्ति ने ही हमारे घर को आज इतना खुशहाल बनाया है!"

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इक़बाल के साथ अपनी शादी के दिन के एक बहुत खास पल को याद किया। उन्हें तोहफे में मिले एक खास आर्टवर्क की तस्वीर शेयर करते हुए, जिसमें 'गायत्री मंत्र और कलमा' के मिलन को दिखाया गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी शादी की रस्म के दौरान पंडित गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे, तभी अजान की आवाज भी उनके घर तक पहुंची।

तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "जब हमारी शादी हो रही थी और पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे, तभी अजान की आवाज़ हमारे घर तक पहुंची। उन दोनों प्रार्थनाओं की शक्ति ने ही हमारे घर को आज इतना खुशहाल बनाया है!"

उन्होंने आगे कहा, "एक दिन जब हम ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे थे, तो @shubhikasharma का अचानक फोन आया। उन्होंने बताया कि वह हमारी शादी के लिए हमें एक पेंटिंग गिफ्ट करना चाहती हैं... लेकिन जब उन्होंने बताया कि वह क्या देना चाहती हैं, तो ऐसा लगा मानो उन्हें यह आइडिया हमारे दिलों से ही मिला हो। उन्होंने कहा कि पेंटिंग में हमारी दोनों तरह की मान्यताओं को दिखाया जाना चाहिए और यह भी कि कैसे वे प्यार और पॉज़िटिविटी के तालमेल में बदल गई हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फिर उन्होंने मुझे आर्टिस्ट – बेहद टैलेंटेड @aadilabedi – से मिलवाया। वे घर आए, हमारी सोच और भावनाओं को समझा और उन्हें कैनवस पर बहुत खूबसूरती से उतारा... और आप इसे दैवीय चमत्कार कह सकते हैं, जब हम LA में थे, तो उन्होंने मुझसे संपर्क किया – उन्हें पता भी नहीं था कि हम वहां हैं – और बताया कि यह तैयार है!"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें