Sonam A Kapoor: दूसरी बार मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर आहूजा! जल्द फैंस को देंगी गुड न्यूज

Sonam A Kapoor: 40 की उम्र में सोमन कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द ही अपने चाहने वालों को गुड न्यूज देंगी।

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 15:02
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे प्यारे क्यूट कपल्स में से एक हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती हैं।
सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे प्यारे क्यूट कपल्स में से एक हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती हैं।

हमेशा कपल गोल सेट करने वाली ये जोड़ी साल 2022 में एक बेटे वायु के माता-पिता बने थे। अब तीन साल बाद एक बार फिर दोनों की लाइफ में खुशी ने दस्तक दी है।

रूमर्स हैं कि एक्ट्रेस सेकंड टाइम प्रेग्नेंट हो गई हैं। सोनम जल्द ही अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर सकती हैं।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। उनका सेकंड ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही अपनी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगी।

साइट के सूत्र ने दावा किया, "सोनम अपनी प्रेगनेंसी की दूसरी ट्राइमेस्टर में हैं और यह खबर दोनों परिवारों में एक बार फिर से खुशी की लहर ले आई हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सालों की डेटिंग के बाद मई 2018 में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। वहीं अगस्त 2022 में बेटे वायु का वेलकम किया था।

तब से, अभिनेत्री अक्सर अपने मैटरनिटी सफ़र को साझा करती रही हैं, और एक डेडीकेटेड मां के रोल में नजर आती हैं।