Get App

Sonam Kapoor-Anand Ahuja Anniversary: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के 8 साल बेमिसाल, एक्ट्रेस ने शेयर किए अनसीन यादें

Sonam Kapoor-Anand Ahuja Anniversary: सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई, जिस पर सोनम ने एक भावुक वीडियो और नोट साझा कर अपने पति को 'अपनी उथल-पुथल भरी जिंदगी का सुकून' बताया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 08, 2026 पर 10:32 AM
Sonam Kapoor-Anand Ahuja Anniversary: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के 8 साल बेमिसाल, एक्ट्रेस ने शेयर किए अनसीन यादें

बॉलीवुड की 'फैशन डीवा' सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा आज अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोनम ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो और नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव और खुशियों को समेटा है। सोनम की यह पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।

एक दशक का सफर और खूबसूरत यादें

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है, जिसमें उनके पिछले 10 सालों (रिलेशनशिप और शादी) के खूबसूरत पलों की झलक है। इस वीडियो में उनके वेकेशन की मस्ती, शादी की अनदेखी तस्वीरें, बच्चों के साथ बिताए पल और कई अनकहे इमोशन्स नजर आ रहे हैं।

सोनम ने अपनी पोस्ट में लिखा: "तुम्हारे साथ एक दशक बीत गया। शादी के आठ साल, तीन शहर, तीन घर और दो प्यारे बेटे। हमने शून्य से अपने सपनों को बुना है। कई जोखिम उठाए, सबक सीखे, बिजनेस खड़े किए, असफलताओं का सामना किया और जीत का जश्न भी मनाया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें