Get App

Soni Razdan: प्रेग्नेंसी से बेखबर सोनी राजदान जब एक दिन में पी गई थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट को जन्म देने वाली थीं एक्ट्रेस

Soni Razdan: सोनी राजदान ने बताया कि उन्होंने अपनी दोनों ही प्रेगनेंसी के दौरान काम करना जारी रखा था। एक्ट्रेस ने याद किया कि 'बुनियाद' की प्रोडक्शन टीम ने किस तरह उनके लिए चीजें आसान बनाने में मदद की थी।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 11:01 AM
Soni Razdan: प्रेग्नेंसी से बेखबर सोनी राजदान जब एक दिन में पी गई थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट को जन्म देने वाली थीं एक्ट्रेस
सोनी राजदान और फिल्ममेकर महेश भट्ट की शादी 20 अप्रैल 1986 को हुई थी। उनके रिश्ते की शुरुआत 1984 में महेश की फिल्म 'सारांश' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें सोनी ने एक अहम भूमिका निभाई थी।

Soni Razdan: आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी काम करना जारी रखा था। यहां तक कि अपनी बेटी के जन्म से पहले उन्होंने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग भी की थी। उन्हें काम के प्रति यह लगन अपनी मां, एक्ट्रेस सोनी राजदान से मिली है, जिन्होंने खुद भी अपनी दोनों प्रेगनेंसी के दौरान काम करना जारी रखा था। 'स्क्रीन' के साथ एक हालिया इंटरव्यू में सोनी ने आलिया के जन्म से पहले की शूटिंग को याद करते हुए बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक दिन में लगभग 100 सिगरेट पी ली थीं।

आलिया भट्ट के जन्म से पहले उन्होंने 100 सिगरेट पी

सोनी ने बताया कि 1986 के टीवी शो 'बुनियाद' की शूटिंग के दौरान वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। उन्होंने बताया कि कैसे शो के प्रोड्यूसर सिप्पी परिवार ने उनके लिए चीजों को आरामदायक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उस समय वह लोखंडवाला में रहती थीं, जो तब एक विकसित इलाका नहीं था और सुबह-सुबह टैक्सी मिलना मुश्किल होता था। चूंकि उन्होंने और उनके पति ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी शुरू की थी और उनके पास अपनी कार नहीं थी, इसलिए प्रोडक्शन टीम ने उनके लिए एक गाड़ी का इंतजाम कर दिया, ताकि उन्हें सुबह 6 बजे ट्रांसपोर्ट की कोई चिंता न हो। उन्होंने आगे बताया कि सेट पर उन्हें सबसे अच्छा कमरा दिया गया था और पूरी शूटिंग के दौरान उनका बहुत अच्छे से ख्याल रखा गया।

इसके बाद उन्होंने 1993 की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' की शूटिंग के दौरान आलिया के साथ प्रेग्नेंट होने के अनुभव को याद किया। सोनी ने कहा- "मैं उस स्मोकिंग सीन की शूटिंग कर रही थी और मैंने एक दिन में लगभग 100 सिगरेट पी ली होंगी। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आलिया मेरे अंदर है! मैं स्मोकर नहीं हूं, लेकिन उस दिन के बाद मुझे सिगरेट की बहुत तलब होने लगी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें