OTT release: इस पूरे हफ्ते सिनेमा लवर्स का होगा मनोरंजन, OTT से लेकर थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं ये फिल्में

July Upcoming Releases: जुलाई का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। इस दौरान सिनेमा लवर्स के लिए ये वीक बेहद खास रहने वाला है। 7 से लेकर 13 जुलाई तक ओटीटी से लेकर मूवी हॉल तक कई वेब सीरीज और मूवीज को रिलीज रिलीज किया जा रहा है। यहां देखें लिस्ट।

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 18:29
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
7 से लेकर 13 जुलाई के बीच सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्मों और सीरीज को रिलीज किया जा रहा है, जिसकी पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
7 से लेकर 13 जुलाई के बीच सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्मों और सीरीज को रिलीज किया जा रहा है, जिसकी पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

स्त्री 2 जैसी फिल्म के जरिए दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता राजकुमार राव अब डार्क एक्शन करने नजर आने वाले हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी मालिक 11 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। के के मेनन स्टारर इस सीरीज को 11 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार टोविनो थॉमस की क्राइम ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म नारिवेट्टा 11 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म आप जैसा कोई का हर किसी को इंतजार है। यह फिल्म 11 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

अभिनेता विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस शनाया कपूर की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म आंखों की गुस्ताखियां भी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कोरियन ड्रामा के शौकीन भी नई थ्रिलर जियाम के लिए तैयार हो जाएं। जॉम्बी अटैक और सर्वाइवल की इस अनोखी कहानी को 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जाएगा।

मलयालम सिनेमा इस बार नई पेशकश करने जा रहा है। फिल्म मूनवॉक के जरिए लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। मशहूर पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्शन से प्रेरित एक डांस ग्रुप की कहानी 8 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी।