'स्पेशल ऑप्स' के हिम्मत सिंह की पत्नी भी हैं TV की सुपरस्टार, पति के साथ रहने के लिए किए कई त्याग

कृष्ण कुमार मेनन, शायद आपने ये नाम कम ही सुना होगा, लेकिन के के मेनन के नाम से आप उन्हें जरूर जानते होंगे। इनका नाम हिंदी सिनेमा के उन चंद कलाकारों में गिना जाता है, जिनकी एक्टिंग की चर्चा दूर-दूर तक है साथ ही इनका व्यवहार गहरा और दर्शकों के दिल को छू जाने वाला है। कई बड़ी फिल्में जैसे'हैदर', 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल', 'भेजा फ्राई 2' और 'लाइफ इन अ मेट्रो' में उनकी अलग-अलग भूमिकाएं इस बात की मिसाल हैं कि वे हर किरदार को कितनी शिद्दत और सच्चाई से निभाते हैं।

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 15:58
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

साथ ही फिल्मी पर्दे पर छाने के बाद आज केके मेनन ओटीटी पर भी कब्जा कर चुके हैं और इंटरनेट की दुनिया पर भी राज कर रहे हैं। उन्होंने दर्शकों के मन में अपने अभिनय से काफी गहरी छाप छोड़ी है।

'स्पेशल ऑप्स', 'रेलवे मैन' और 'मुर्शिद' जैसी सीरीज के दम पर उन्होंने ओटीटी की दुनिया के दर्शकों का भी दिल जीत लिया है। हाल ही में 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई 'स्पेशल ऑप्स 2' में के के मेनन ने रॉ एजेंट हिम्मत सिंह के रूप में वापसी की है।

इस थ्रिलर सीरीज अपने पहले सीजन की तरह ही दर्शकों को बांधे रखा और साथ ही इसमें के के मेनन बेहद प्रभावशाली रूप में नजर आए हैं। उन्होंने इस इस कहानी को और मजबूत बनाया है। हिम्मत सिंह का किरदार एक ऐसे जासूस का है जो अपने देश के लिए जान की बाजी लगाने से नहीं डरता और के के इस भूमिका को इस अंदाज में निभाते हैं कि वह असल लगने लगता है।

स्पेशल ऑप्स सीरीज एक बार फिर यह साबित करती है कि के के मेनन क्यों इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित कलाकारों में से एक हैं। के के मेनन ने इस सीरीज में एक रीयल लाइफ इन्सीडेंट की तरीके का किरदार निभाया है और उन्होंने काफी "वाहवाही" भी लूटी है।

भले ही एक्टर का करियर अक्सर सुर्खियों में रहा हो, लेकिन के के मेनन अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से हमेशा से दूर रखते हैं। उन्होंने साल 2002 में अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी और फिल्मों के प्रति उनके साझा प्रेम ने उन्हें करीब ला दिया। मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों में जब दोनों अलग-अलग घरों में रहते थे, तब उन्होंने साथ रहने का फैसला किया।

दोनों का ये फैसला एक इमोशनल निर्णय था जिसने उनकी शादी की नींव रखी। इस पर के के ने मजाकिया अंदाज में कहा भी था, जब हम एक घर शेयर कर सकते हैं तो दो घरों का किराया क्यों दें?' उन्होंने ये भी कहा था कि ये शादी रेंट बचाने के लिए उन्होंने की थी। फिलहाल रेंट शेयर करने से शुरू हुआ प्यार अब नई पीढ़ी के लिए मिसाल बन चुका है। दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे और लाइमलाइट से बचते हुए एक खूबसूरत जिंदगी गुजार रहे हैं।

निवेदिता भट्टाचार्य खुद भी एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। पति के साथ उन्होंने भी कई पर्दे पर कई किरदार निभाएं हैं । 'कहानी घर घर की', 'सात फेरे', 'बालिका वधू' जैसे टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय से पहचान बनाई। साथ ही 'क्या कहना', 'फोबिया', 'अय्यारी' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं भी निभाईं है। थिएटर से उनका गहरा नाता आज भी बना हुआ है। निवेदिता भट्टाचार्य टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और अपने प्रभावी रोल से घर-घर में पहचान और जगह बना चुकी हैं।

के के मेनन ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा है। एक्टर का कहना था कि उनको अपना रिश्ता निजी रखना पसंद है साथ ही कपल ने कभी भी किसी भी लड़ाई को भी पब्लिक के सामने नहीं आने दिया।

सीरीज की बात करें तो के के मेनन की पॉपुलर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' रिलीज हो चुकी है। शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को OTT प्‍लेटफॉर्म JioHotstar पर सीजन 2 के सभी 7 एपिसोड आ गए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि हर एपिसोड के साथ कहानी में सस्पेंस और रोमांच बढ़ता जाता है और साथ ही दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जाती है.

Story continues below Advertisement