Spider Man Brand New Day India box office: स्पाइडर-मैन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। टॉम हॉलैंड की नई सुपरहीरो फिल्म, 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में सिर्फ दो दिनों में ₹109 करोड़ (नेट) की जबरदस्त कमाई की है। इसमें शुक्रवार का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है, जब फिल्म की कमाई लगभग ₹50 करोड़ तक पहुंच गई थी और वर्किंग डे होने के बावजूद कमाई में कोई खास गिरावट नहीं देखी गई।
