सैयारा फिल्म के स्टार किड ने इस ब्लैकपिंक सदस्य को अपना फेवरेट स्टार बताया, फैंस की दोगुना हुई खुशी

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। जहां देखो वहां सैयारा के क्रेजी फैंस नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म ने कमाई में सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 08:50
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। जहां देखो वहां सैयारा के क्रेजी फैंस नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म ने कमाई में सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। जहां देखो वहां सैयारा के क्रेजी फैंस नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म ने कमाई में सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

फिल्म की सफलता के साथ ही दोनों कलाकार ने यंग जेनरेशन के बीच अपनी खास जगह भी बनाई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग ने सबके दिल जीत लिए हैं।

इसके साथ ही उभरते बॉलीवुड अभिनेता अहान पांडे ने एक मजेदार खुलासा किया, जिसने फैंस की खुशी को और भी दोगुना कर दिया है।

उनका ये सनसनीखेज खुलासा अब भारतीय के-पॉप की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पसंदीदा के-पॉप कलाकार कोई और नहीं बल्कि ब्लैकपिंक की 'लिसा' हैं।

इस बात का खुलासा उनकी बहन अलाना पांडे के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में हुए एक एपिसोड के दौरान हुआ। दोनों भाई-बहन एक मजेदार अंदाजा लगाने वाले खेल खेलते नजर आए।

इस वीडियो के एक सेगमेंट में अंदाजा लगाने की चुनौती थी जिसमें अलाना और बाकी लोगों को अहान की पसंदीदा के-पॉप कलाकार का पता लगाना था।

जैसे ही अलाना ने व्हाइटबोर्ड पर अपना जवाब लिखा, उसने हिचकिचाते हुए "पिंकब्लैक" लिख दिया, अहान इस गड़बड़ी पर ज़ोर से हंस पड़े, लेकिन उन्होंने बाद में ये स्वीकार किया कि उनका अनुमान पूरी तरह से गलत नहीं था।

अलाना ने अपने जवाब का बचाव करते हुए जोर देकर कहा कि उनका अनुमान सही था। इसके साथ ही अहान पांडे ने अपने पंसदीदा ब्लैकपिंक सदस्य का नाम रिवील कर दिया।

इसके साथ ही अहान पांडे ने हाल ही में "सैयारा" से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है।

यह फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा भी हैं। जिसने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

Story continues below Advertisement