Stranger Things 5 Teaser: एक्शन, हॉरर, रोमांच से भरपूर स्ट्रेंजर्स थिंग्स सबसे बेहतरीन सीरीज मानी जाती है। यह फैंटेसी सिनेमा लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इस सीरीज के चारों सीजन सुपरहिट रहे हैं। वेब सीरीज की कहानी और कास्ट ने हर किसी के दिल को छुआ है। इंडियन ऑडियंस इस सीरीज की दीवानी है, जिसकी वजह से स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 को लेकर लोगों से अब सब्र नहीं किया जा रहा है। इस मेकर्स ने सीरीज के 5वें सीजन का टीजर रिलीज कर एक्साइमेंट को और बढ़ा दिया है।
