Student of the Year After Dark Review: ग्लैमर और दोस्ती के बीच छिपा मौत का सच, शनाया कपूर ने डबल रोल में खींचा ध्यान

Student of the Year After Dark Review: शनाया कपूर की मोस्ट अवेटेड सीरीज स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 ने जियोहॉटस्टार पर दस्तक दे दी है। कैसी है ये सीरीज चलिए आपको बताते हैं।

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 10:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस सीरीज की कहानी कहानी सेंट टेरेसा कॉलेज की लोकप्रिय छात्रा आयशा मलिक की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है।

Student of the Year After Dark Review: करण जौहर के निर्देशन में बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म काफी पॉपुलर रही है। इसकी फ्रेंचाइजी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। अब इसके तीसरे पार्ट में शनाया कपूर अपना जलवा बिखेरने आ रही हैं, लेकिन ग्लैमरस नहीं...हॉरर स्टाइल में।

कॉलेज लाइफ के बीच सस्पेंस और रिश्तों की उलझी कहानी

‘Student of the Year After Dark’ अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने लेकर आती है। कॉलेज की चकाचौंध, युवा रिश्तों, दोस्ती और आपसी कॉम्पटीशन के बीच इस बार कहानी में रहस्य और रोमांच को खास जगह दी गई है। छह एपिसोड की यह सीरीज कॉलेज ड्रामा से आगे बढ़ते हुए एक ऐसी कहानी बुनती है, जहां हर किरदार के पीछे कोई न कोई अनकही बात छिपी है। यही बदलाव इसे फ्रेंचाइजी के पुराने स्वरूप से अलग बनाता है।


एक मौत से शुरू होती है रहस्यों की तलाश

कहानी सेंट टेरेसा कॉलेज की लोकप्रिय छात्रा आयशा मलिक की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी जुड़वां बहन अदिति इस घटना की सच्चाई जानने की कोशिश करती है। इस तलाश के दौरान कॉलेज के कई चेहरों से उसका सामना होता है और ऐसे राज सामने आते हैं, जो रिश्तों और किरदारों को लेकर बनी धारणाओं को बदल देते हैं। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, नए सवाल पैदा होते हैं और दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है।

शनाया कपूर के लिए डबल रोल बना खास मौका

सीरीज में शनाया कपूर आयशा और अदिति दो बिल्कुल अलग स्वभाव वाली जुड़वां बहनों की भूमिका में नजर आती हैं। दोनों किरदारों की परिस्थितियां, सोच और भावनात्मक दुनिया अलग हैं। ऐसे में एक ही कलाकार के लिए दोनों को अलग पहचान देना चुनौतीपूर्ण है। शनाया इस दोहरी भूमिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं। उनके दोनों किरदार सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाने के साथ दर्शकों का ध्यान खींचते हैं।

फ्रेंचाइजी में थ्रिलर का नया प्रयोग

‘Student of the Year’ फ्रेंचाइजी अब तक कॉलेज रोमांस, फैशन, दोस्ती और युवा ambitions के लिए जानी जाती रही है। ‘After Dark’ इसी परिचित माहौल में मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का तड़का लगाती है। यहां कॉलेज की लोकप्रियता और बाहरी चमक के पीछे छिपे स्ट्रगल, इनसिक्योर्टीज और सीक्रेट कहानी का अहम हिस्सा हैं। जॉनर में किया गया यह बदलाव सीरीज को एक नई पहचान देने की कोशिश करता है।

रीमा माया का निर्देशन कहानी को देता है अलग पहचान

लेखिका और निर्देशक रीमा माया ने कॉलेज ड्रामा को सस्पेंस के साथ जोड़ने का प्रयास किया है। कहानी में रहस्य को एक साथ सामने लाने के बजाय धीरे-धीरे खोलने की कोशिश की गई है। किरदारों के बीच के समीकरण और उनके अतीत को भी घटनाओं के साथ जोड़कर दिखाया गया है। हालांकि, कुछ जगहों पर कहानी का प्रवाह प्रभावित होता है और सभी मोड़ उम्मीद के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ पाते। इसके बावजूद निर्देशन में एक अलग विजन नजर आता है।

युवा कलाकारों के साथ अनुभवी चेहरों का साथ

दिविक शर्मा, अभिनव सिंह, मान्या ग्रोवर, दीया दामिनी और आदि मलिक सहित यंग कलाकार कॉलेज की दुनिया को जीवंत बनाने में योगदान देते हैं। वहीं शीबा चड्ढा, खालिद सिद्दीकी, नीरज काबी और विवेक गोम्बर जैसे अनुभवी कलाकार अपनी मौजूदगी से कहानी को मजबूती देते हैं। कलाकारों का यह मिक्चर सीरीज के माहौल को बेहतर बनाता है। हालांकि कुछ सहायक किरदारों को और बढ़ा दिया जाता तो कहानी का इमोशनल साइड अधिक प्रभावशाली हो सकता था।

स्क्रीनप्ले और रफ्तार में रह जाती है थोड़ी कमी

सीरीज का सबसे कमजोर पक्ष इसका स्क्रीनप्ले और कुछ हिस्सों में धीमी पड़ती रफ्तार है। कई घटनाएं दिलचस्प होने के बावजूद उनके पीछे की परिस्थितियों को और स्पष्ट किया जा सकता था। कुछ किरदारों के फैसले पूरी तरह समझ नहीं आते और कुछ खुलासे उतना असर नहीं छोड़ते, जितनी उनसे उम्मीद की जाती है। कहानी को थोड़ा और कसाव के साथ पेश किया जाता तो सस्पेंस का प्रभाव और बेहतर हो सकता था।

वर्डिक्ट पुराने फॉर्मूले से हटकर एक दिलचस्प कोशिश

‘Student of the Year: After Dark’ अपनी फ्रेंचाइजी की स्थापित पहचान से आगे बढ़कर एक नए तरह का युवा ड्रामा पेश करती है। शनाया कपूर का डबल रोल, कॉलेज की चमक के पीछे छिपे राज और रहस्य से भरी कहानी इसके प्रमुख आकर्षण हैं। भले ही पटकथा और गति के स्तर पर कुछ कमियां नजर आती हैं, लेकिन इसका अलग जॉनर और नया ट्रीटमेंट इसे देखने लायक बनाता है। कॉलेज ड्रामा के साथ मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शक इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हम इस सीरीज को 3.5 स्टार देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।