Sunil Pal: 'हनुमान अंश' ने 500 करोड़ कमाए, आपकी फिल्में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाती, सुनील पाल ने सलमान खान पर कसा तंज

Sunil Pal: कॉमेडियन सुनील पाल ने सलमान खान के उस गुस्से भरे बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वालों की आलोचना की थी। सुनील पाल ने कहा कि सलमान का स्टारडम उनके फैंस की वजह से है।

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 3:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'वीकेंड का वार' के दौरान, सलमान ने इस बारे में बात की कि कैसे सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज़ को उनके लुक को लेकर ट्रोल किया जाता है।

Sunil Pal: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के लुक और काम को लेकर उन्हें ट्रोल किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की, जो पसंद का काम न होने पर एक्टर्स को अपशब्द कहते हैं। वहीं 'बिग बॉस 20 वीकेंड का वार' के दौरान बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच कैटरीना कैफ का बचाव किया। अब कॉमेडियन सुनील पाल ने सलमान की इस तीखी प्रतिक्रिया पर अपनी बात रखी है और एक्टर को ही "ट्रोल" किया है, साथ ही शो को "गटर" भी कहा है।

सुनील पाल ने क्या कहा?

सुनील को हाल ही में एक कार्यक्रम में देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी से बातचीत की। सेलिब्रिटी ट्रोलिंग पर सलमान के कमेंट के बारे में पूछे जाने पर कॉमेडियन ने कहा, "हमने सलमान खान को बनाया। सलमान खान ने हमें नहीं बनाया। सलमान खान आज हम सभी की वजह से, भारत के लोगों की वजह से स्टार हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने उनकी बहुत सारी फिल्में देखी हैं।

सलमान खान, शाहरुख खान, सब लोग सबक ले लीजिये, आप लोगों का टाइम पास बहुत ज्यादा चल रहा है। हनुमान अंश से 500 करोड़ कमाए जो 2 करोड़ में बनी है और 500 करोड़ की फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है। शरम आनी चाहिए आपको।


उन्होंने आगे कहा- "आप इतने बड़े स्टार हैं कि आपने कॉर्पोरेट और इंडस्ट्री पर कब्जा कर लिया है और छोटे लोग फिल्में नहीं बना पा रहे हैं। भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा की कृपा से 'हनुमान अंश' इतनी कमाई कर पाई।" सुनील ने सलमान से 'बिग बॉस' बंद करने को भी कहा और इसे "गटर शो" बताया। उन्होंने कहा कि इस शो में ऐसे सेलिब्रिटी आते हैं, जो देश के लिए "बड़ा नुकसान" हैं और शो उन्हें स्टार बना देता है।

सलमान खान ने क्या कहा?

'वीकेंड का वार' के दौरान, सलमान ने इस बारे में बात की कि कैसे सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज़ को उनके लुक को लेकर ट्रोल किया जाता है। होस्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर "बूढ़ा" कहे जाने के बाद उन्हें भी ऐसी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और कुछ लोगों ने उनके नए गंजे लुक का मजाक भी उड़ाया था। एक्टर ने कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया और कहा, "प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में वापसी करेंगी तो वह फिर से शेप में आ जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।"

बॉडी-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स के जवाब में उन्होंने शो पर अपनी शर्ट उतार दी और दूसरों को नीचा दिखाकर पैसे कमाने वालों की आलोचना करते हुए उन्हें पैरासाइट कहा। होस्ट ने उन एक्टर्स का भी बचाव किया, जो राजनीतिक मुद्दों पर बात नहीं करते और पैपराजी कल्चर की आलोचना की। उन्होंने महिला एक्टर्स की गलत तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी की आलोचना की और महिलाओं को सलाह दी कि अगर उन्हें असहज महसूस हो तो वे फोटोग्राफर्स को थप्पड़ मार दें। वरुण धवन, नेहा धूपिया और रोहित शेट्टी समेत कई सेलिब्रिटीज़ ने सेलिब्रिटी ट्रोलिंग पर सलमान के रुख का समर्थन किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।