Get App

Suryaa Teaser: डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखते कमीशन लिखते हैं..., सनी देओल की 'सूर्या' का टीजर हुआ रिलीज

Suryaa Teaser: 'सूर्या' में सनी देओल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी अपनी बेटी की मौत के बाद बदल जाती है। इसके चलते वे इस मामले की जांच करते हैं। मेडिकल सिस्टम में हो रही गड़बड़ियों का पर्दाफाश करते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 4:15 PM
Suryaa Teaser: डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखते कमीशन लिखते हैं..., सनी देओल की 'सूर्या' का टीजर हुआ रिलीज
टीजर में रवि किशन और सौम्या टंडन की भी झलक देखने को मिलती है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Suryaa Teaser: सनी देओल एक गंभीर मुद्दे पर आधारित फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'सूर्या अंत से आरंभ तक' के टीजर में अभिनेता एक बिल्कुल अलग स्थिति में नजर आते हैं, जहां उनका किरदार एक ऐसी निजी से गुजरता है जो उनकी जिंदगी ही बदल देती है। इस फिल्म में रवि किशन और सौम्या टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'सूर्या' में सनी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन उनकी बेटी की मौत के बाद सब कुछ बदल जाता है। इस हादसे को स्वीकार न कर पाने के कारण, वह खुद मामले की छानबीन शुरू करते हैं और मेडिकल सिस्टम से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं।

टीजर में सनी मरीजों के इलाज के तरीकों और उनसे इलाज के नाम पर वसूले जाने वाले पैसों पर सवाल उठाते दिखते हैं। वह इस बात का भी जिक्र करते हैं कि लोग डॉक्टरों पर अपनी जान तक का भरोसा करते हैं, लेकिन जब यह भरोसा टूटता है तो उन्हें गहरा धक्का लगता है। एक सीन में वह कहते हैं- "इंसान डॉक्टरों को भगवान मानता है और अपनी जान उनके हाथों में सौंप देता है। लेकिन अगर वही डॉक्टर उनका भरोसा तोड़ दें तो वह इंसान क्या करेगा?"

उनका किरदार इस बात पर भी सवाल उठाता है कि कैसे डॉक्टर छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी मरीजों को कई तरह के टेस्ट करवाने के लिए कह देते हैं। वह कहते हैं- "वहां डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखते बल्कि अपना कमीशन लिखते हैं। लोग इसे बर्दाश्त कर रहे हैं.... लेकिन कब तक?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें