Get App

Mann Marzi Music Video: सनशाइन म्यूजिक ने लॉन्च की नई पॉप सेंसेशन एज़ेंडिया, पहला गाना ‘मन मर्ज़ी’ हुआ रिलीज

Mann Marzi Music Video: 16 साल की एज़ेंडिया एक बेहद शानदार टैलेंट हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में अपनी सुरीली आवाज से दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं वे बेहतरीन डांसर भी हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 2:07 PM
Mann Marzi Music Video: सनशाइन म्यूजिक ने लॉन्च की नई पॉप सेंसेशन एज़ेंडिया, पहला गाना ‘मन मर्ज़ी’ हुआ रिलीज
विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स के म्यूजिक डिवीजन सनशाइन म्यूजिक ने टीनएज पॉप सेंसेशन एज़ेंडिया का शानदार म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है।

Mann Marzi Music Video: विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स के म्यूजिक डिवीजन सनशाइन म्यूजिक ने चुलबुली और बेहद मस्ती करने वाली टीनएज पॉप सेंसेशन एज़ेंडिया के सिंगिंग करियर की शुरुआत की है। एज़ेंडिया का पहला सिंगल “मन मर्जी” यूट्यूब और कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो चुका है।

सिर्फ 16 साल की एज़ेंडिया एक बेहद शानदार टैलेंट हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में गाती हैं और बेहतरीन डांस भी करती हैं। उनकी खूबसूरती और नैचुरल चार्म लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। उनकी आर्टिस्टिक स्किल्स और स्क्रीन प्रेजेंस को नजरअंदाज करना मुश्किल है और वह दुनिया भर के टीनएज लड़कों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

भारत के खूबसूरत दीव लोकेशन पर शूट किए गए “मन मर्जी” के वीडियो में गाने की एनर्जी आपका दिन बना देगी, जो एज़ेंडिया की फ्रेश और डायनेमिक पर्सनैलिटी को पूरी तरह कॉम्प्लिमेंट करता है। वीडियो डायरेक्टर एलिज़र सिर्कार ने उनके आकर्षक एक्सप्रेशन्स को शानदार तरीके से पेश किया है। “मन मर्जी” को अनुभवी म्यूजिक कंपोजर संतोष आर नायर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल आलोक रंजन झा ने लिखे हैं।

सनशाइन म्यूजिक के हेड सुरेश थॉमस, जो नए टैलेंट को पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं, ने कहा, “करीब एक साल पहले जब मैं पहली बार एज़ेंडिया से मिला, तभी मुझे महसूस हो गया था कि उनमें पूरे भारत में और शायद इंटरनेशनल लेवल पर भी एक सच्ची पॉप आइकॉन बनने की क्षमता है। उनमें कुछ बेहद खास है और हम यहां उन्हें वह पहचान दिलाने के लिए हैं जिसकी वह हकदार हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें