Surbhi Jyoti: 38 साल की उम्र में बेटी की मां बनीं सुरभि ज्योति, फैंस को क्यूट अंदाज में दी गुड न्यूज

Surbhi Jyoti: 'कबूल है' एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने पहले बच्चे का वेलकम कर लिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज फैंस को दी है।

अपडेटेड Jun 14, 2026 पर 1:07 PM
सोशल मीडिया पर सुरभि का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी प्रग्नेंसी जर्नी खूब एंजॉय की है साथ ही तरह-तरह के फोटोशूट भी कराए हैं।

Surbhi Jyoti: टेलीविजन के मशहूर शो कबूल है, नागिन (Naagin) के तीसरे सीजन में नजर आईं सुरभि ज्योति ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। सुरभि मां बन चुकी हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर क्यूट सा पोस्ट शेयर किया है।

Surbhi Jyoti ने इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के साथ सभी का थैंक्यू किया है। उन्होंने एक प्यार सा और सिंपल फ्लोवर कार्ड पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- It's A Girl, 13 जून 2026। लव सुरभि और सुमित।

इस खूबसूरत पोस्ट के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी बेटी आ गई है, हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं'। सुरभि की इस पोस्ट पर आम से खास सब ने बधाई दी। एक ने लिखा, 'नागरानी को बेटी हुई है '। एक ने कमेंट किया, 'बधाई हो, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं'। एक ने लिखा, 'लख लख बधाईयां'। एक ने कमेंट किया, 'वाह लक्ष्मी हुई है, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं सुरभि'।


सोशल मीडिया पर सुरभि का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी प्रग्नेंसी जर्नी खूब एंजॉय की है साथ ही तरह-तरह के फोटोशूट भी कराए हैं। फरवरी में, 37 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति चाहते हैं कि उन्हें बेटी हो। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "हम अभी बहुत अच्छी स्थिति में हैं। सुमित हमेशा से ही बहुत सपोर्टिव पार्टनर रहे हैं, लेकिन मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान वे और भी ज़्यादा ध्यान रखने लगे हैं। प्रेग्नेंसी हो या न हो, वे बहुत केयरिंग और प्यार करने वाले पति हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे बस इस बात से खुशी है कि बच्चा स्वस्थ हो। बच्चे के जेंडर को लेकर मेरी कोई खास पसंद नहीं है, लेकिन सुमित चाहते हैं कि उन्हें बेटी हो।" सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। फरवरी 2026 में, कपल ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।