Swara Bhasker: हाथी....भैंस हो गई है...हां बढ़ गया मेरा वोट तो क्या?, ब्लाउज पर 'मोटी' लिख स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Swara Bhasker: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के पहले एपिसोड में शो की कंटेस्टेंट स्वरा भास्कर ने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। स्वरा अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार होती हैं।

अपडेटेड Sep 27, 2026 पर 9:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'राइज एंड फॉल' को Prime Video और MX Player पर देखा जा सकता है। नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे आते हैं।

Swara Bhasker: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन शनिवार को शुरू हुआ। वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो की कंटेस्टेंट स्वरा भास्कर ने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने पर्पल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके ब्लाउज पर 'मोटी' शब्द कढ़ाई करके लिखा हुआ था। इस कारण वह काफी हाई लाइट रहीं। उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों किया। स्वरा ने कहा कि पिछले तीन सालों से डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर उन्हें शर्मिंदा किया जा रहा है।

स्वरा भास्कर ने 'मोटी' शब्द को एक्सेप्ट कर लिया है

स्वरा ने शो में गर्व के साथ अपना 'मोटी' लिखा ब्लाउजा दिखाया और सहवाग को बताया कि पिछले तीन सालों में उन्हें किन चीजों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी तीन साल की है। वहीं तीन साल से लोग... अजनबी लोग, जिन्हें मैं बिल्कुल नहीं जानती सोशल मीडिया पर और दूसरी जगहों पर मुझे ट्रोल कर रहे हैं।"


डिलीवरी के बाद बढ़े वजन की वजह से उन्हें जो नाम दिए गए, उनके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है। मैंने कहा कि मैं ये सब हो गई हूं। अब मैं आपके इन सभी शब्दों को स्वीकार करती हूं और अपनाती हूं।"

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन पर ट्रोलिंग का जवाब दिया

इस साल मई में स्वरा ने सोशल मीडिया पर 2018 की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लोगों ने असंवेदनशील कमेंट्स किए। उन्होंने जवाब में लिखा, "यह एक ऐसी बात है जिस पर मैं बार-बार अपनी बात कहूंगी! पिछले कुछ सालों में मुझे जिस तरह के गुस्से और नफरत का सामना करना पड़ा है - क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद मेरा शरीर बदल गया है और क्योंकि मैं इंटरनेट पर मौजूद अजनबियों की तय समय-सीमा के हिसाब से वजन कम करने से इनकार करती हूं... यह बहुत अजीब है!

उन्होंने आगे कहा- मैं यह बात बार-बार कहना चाहती हूं। महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सेक्सुअलाइजेशन या ग्लैमर के लिए कपड़े टांगने का जरिया बनना नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "बच्चे के जन्म के बाद मैंने 'बाउंस बैक' न करने का फैसला किया। क्योंकि एक बार जब आप माता-पिता बन जाते हैं तो आप पीछे नहीं लौट सकते। आप जिंदगी भर माता-पिता ही रहते हैं। जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और यह ठीक है। बेशक हम अपनी पुरानी जिंदगी, अपने युवा और आजाद रूप और अपने पतले और सुडौल शरीर को याद करते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे अपने युवा और पतले रूप को ही आदर्श मानते रहना—अपने शरीर पर 'बाउंस बैक' करने या अतीत के उन रूपों में फिट होने का दबाव डालना जो अब नहीं रहे—एक तरह की क्रूरता है।"

'राइज एंड फॉल' को Prime Video और MX Player पर देखा जा सकता है। नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे आते हैं। करण पटेल, तेज प्रताप यादव, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, शहज़ाद पूनावाला, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, सारा गुरपाल, राज ग्रोवर, इरीना रुदाकोवा और अनीश भागा भी इस शो के कंटेस्टेंट हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।