Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग 2 साल तक डेटिंग की है। दोनों का साथ फैंस को काफी पसंद आता है। लेकिन मार्च 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर हर किसी को चौंका दिया था। अब ब्रेकअप के 1 साल बाद विजय वर्मा और तमन्ना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों फिर से साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों को साथ देख फैंस कंफ्यूजन में पड़ गए हैं, कि वे एज अ कपल साथ हैं या फ्रेंड?
हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक दूसरे के साथ दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए कैफे से बाहर आते हुए स्पॉट हुए। इस मौके पर तमन्ना ने डेनिम शर्ट और जीन्स कैरी की थी तो वहीं विजय अपने कैजुअल लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे।
बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज़ 2' के सेट पर शुरू हुए दो साल के चर्चित रोमांस के बाद, 2025 की शुरुआत में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अलग होने की खबरें सामने आईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था और पब्लिक रिलेशनशिप पर लगातार बनी रहने वाली लोगों की नज़र को इसकी एक बड़ी वजह माना गया।