तमन्ना भाटिया, कनिका मान, कृति सैनन, मृणाल ठाकुर, भूमि पेडनेकर और दूसरी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आईं
इस पार्टी में सभी काफी खूबसूरत लग रही थी। हल्के लेकिन स्टाइलिश कपड़े पहने हर कोई कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आईं। तमन्ना ने कैप्शन में लिखा "यह बहुत मजेदार था।" (Photo: Tamannaah Instagram)
शेयर की गई फोटो में तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर और कनिका मान के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं। कुछ दिन पहले भी तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।(Photo: Tamannaah Instagram)
इन फोटो में तमन्ना के साथ राशा थडानी, निर्देशक अभिषेक कपूर, उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर और मेकअप आर्टिस्ट बिली माणिक भी शामिल थे।(Photo: Tamannaah Instagram)
तमन्ना भाटिया ने इस पार्टी की एक सोलो फोटो शेयर कि इसमें रेड कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी। इसकी बाद की तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही थीं।(Photo: Tamannaah Instagram)
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हाल ही में एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'ओडेला' में नजर आईं। इसकी कहानी एक गांव और उसके रक्षक ओडेला मल्लन्ना स्वामी की कहानी है, जो वहां की बुरी ताकतों से लड़ता है। (Photo: Tamannaah Instagram)
'ओडेला' में तमन्ना के साथ हेब्बा पटेल, दयानंद रेड्डी, मुरली शर्मा, शरत लोहिताश्व और श्रीकांत अयंगर जैसे कई कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं।(Photo: Tamannaah Instagram)
तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्मों में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट शामिल हैं। वे ‘रेंजर’, राकेश मारिया की बायोपिक, मोस्ट अवेटेड कॉमेडी सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ और जंगल पर आधारित फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आएंगी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभा रहे हैं।(Photo: Tamannaah Instagram)