Tanushree Dutta: 'जाते-जाते भी चैन छीन ले गया...', तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत के बाद उनके ऊपर काले जादू किए जाने का बड़ा दावा किया

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत के बाद उन पर नए आरोप लगाए हैं। उन्होंने काले जादू का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि उनकी मौत के साथ ही उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए हैं।

अपडेटेड Oct 10, 2026 पर 4:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नाना पाटेकर ने उन्हें कैसे परेशान किया तनुश्री ने कहा-"मेरी जिंदगी को नर्क बनाने की कोशिश की नाना पाटेकर ने और उसके गुंडों ने। उन्होंने और भी मजबूत दावे करते हुए कहा, "ये अपने हाथों को मरा है।

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने एक अन्य वीडियो में 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी आलोचना की। इस नए वीडियो में तनुश्री ने उनकी मौत के बाद भी पाटेकर पर उनके विचारों पर सवाल उठाने के लिए ट्रोल्स की आलोचना की और पूछा कि लोग हर साल रावण का पुतला क्यों जलाते हैं।

दत्ता ने साझा किया- जो लोग मेरी ट्रोलिंग कर रहे हैं वो क्यों कर रहे हैं मुझे समझा नहीं आ राहा, जिस इंसान ने मेरी जिंदगी खराब कर दी, मैंने ईविल डेड बोल दिया तो इतना हंगामा होगा।" नाना पाटेकर ने अपनी मौत के बाद भी उन्हें कैसे मुश्किल स्थिति में छोड़ इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये जाते-जाते भी मुझे ट्रोल करके गया मुझे परेशानी देकर गया, कुछ आत्माएं इतनी काली होती हैं।”

उन लोगों से सवाल करते हुए जिन्होंने पाटेकर की मौत के बाद भी उनकी आलोचना की और रावण का उदाहरण लिया, उन्होंने कहा, "मेरे धर्म ने सिखाया है के शैतान जीते जी शैतान है और मरने के बाद भी शैतान है।" उन्होंने आगे कहा, “तेरवी तक रहे प्रेतलोक में फिर नरक में।”


नाना पाटेकर ने उन्हें कैसे परेशान किया तनुश्री ने कहा-"मेरी जिंदगी को नर्क बनाने की कोशिश की नाना पाटेकर ने और उसके गुंडों ने। उन्होंने और भी मजबूत दावे करते हुए कहा, "ये अपने हाथों को मरा है। क्योंकि जैसे सुशांत सिंह राजपूत-दिशा सालियान का केस निकल आया है, तो बहुत सारे लोग एक्सपोज हुए हैं और बहुत ही गहरी जांच चल रही है। तो दूर-दूर से भी किसका कनेक्शन है तो उसका आज नहीं तो कल नाम आने वाला है।"तो मुझे थोड़ा शक है ये सच में मारा गया है या भागने की कोई तरकीब है।”

तनुश्री ने अपने वीडियो में यह भी दावा किया कि नाना पाटेकर और उनके सहयोगियों ने उन पर काला जादू करने की कोशिश की थी और उन्हें धीमा जहर देने के लिए नौकरानी को भी भेजा था।

नाना पाटेकर के निधन के बारे में

जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर (75 वर्ष) का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। खबरों के अनुसार उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद एक मेडिकल टीम उनके फ्लैट पर भेजी गई। पहुंचने पर वे बेहोश पाए गए। उन्हें वहीं कार्डियक मसाज दी गई और फिर डोना पाउला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। काफी कोशिश के बाद भी वह बच नहीं सके।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।