Credit Cards

Tanya Mittal: बिग बॉस के घर में 800 से ज्यादा साड़ी लेकर पहुंची हैं तान्या मित्तल?

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में पहुंचे ही यूट्यूबर तान्या मित्तल सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपनी खूबसूरत साड़ियों के लिए सोशल मीडिया पर छाने वाली तान्य बिग बॉस में भी फैशन का जलवा बिखती दिखेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह 800 साड़ी लेकर बिग बॉस के घर में पहुंची हैं।

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
बिग बॉस के घर में 800 से ज्यादा साड़ी लेकर पहुंची हैं तान्या मित्तल

Bigg Boss 19: मशहूर इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों बिग बॉस 19 में जलवा बिखरती दिख रही हैं, जहां उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की जमकर चर्चा हो रही है। दर्शक न सिर्फ उनके गेम को पसंद कर रहे हैं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी के भी दीवाने हो गए हैं। अपनी खूबसूरत साड़ियों के लिए सोशल मीडिया पर छाने वाली तान्य बिग बॉस में भी फैशन का जलवा बिखती दिखेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह 800 साड़ी लेकर बिग बॉस के घर में पहुंची हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तान्य बिग बॉस के घर में 800 साड़िया लेकर गई हैं। वह एक दिन में तीन साड़ियां चेंज करती दिखने वाली हैं। वहीं इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। लोग साड़ियों की संख्या सुनकर ही हैरान परेशान हो रहे हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की किसी तरह से भी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई हैं।

tm

तान्य सोशल मीडिया पर भक्ति भाव के वीडियो के अलावा साड़ियों का कॉन्टेंट भी बनाती है। कैमरे के सामने कपड़े पहनने को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन पर डोंग करने का भी आरोप लगाते रहते हैं। हाल में उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने भी उन्हें लेकर काफी विवादित बयान दिए थे।

अक्सर तान्य अपनी खूबसूरती को लेकर भी बात करती दिखती हैं। इसी बीच अब तान्या का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनके बॉयफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए उन्हें छोड़ दिया था, क्योंकि वह उन्हें सुंदर नहीं लगती थीं। इस बात से तान्या को सदमा लगा था। लेकिन उन्होंने हार मानने की बजाय खुद पर बहुत काम किया।


तान्य ने कुछ बेहद सिंपल और सस्ती चीजों का इस्तेमाल करना शुरू किया, जिससे न सिर्फ उनकी त्वचा निखरी, बल्कि कॉन्फिडेंश भी बढ़ा। अब वही तान्या एक नई पहचान के साथ सबका दिल लूट रही हैं। इस वायरल क्लिप में तान्या ने तीन चीजों का जिक्र किया है, बेसन, दही और विटामिन सी। इनके यूज से उनकी त्वचा खिल उठी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।