
अपने रूमर्ड डेटिंग को कंफर्म करते हुए तारा ने कहा कि मैं अभी बहुत खुश हूं। मैं काफी अच्छे स्पेस में हूं, जहां मैं बहुत अच्छा फील कर रही हूं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये चौदहवीं का चांद वाली वाइब्स हैं। कपल के रिलेशनशिप के चर्चा तब औऱ तेज हो गई थी जब तारा सुतारिया ने रैंप वॉक के दौरान वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस दिया था।
एक्ट्रेस हाल ही में एपी ढिल्लों के साथ म्यूजिक एल्बम में दिखाई दी थीं, जिसकी फोटो पर वीर के कमेंट ने सनसनी मचा दी थी।
वहीं तारा ने एक्स-बॉयफ्रेंड आदर जैन को लेकर भी खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं खुद को भी जानने की कोशिश कर रही थी।
जैसे हम सभी अपने ट्वंटीज ने होते हैं, आप अपने टीन एज में बहुत कुछ समझ रहे होते हैं। मुझे पूरी तरह से यकीन नहीं है कि मैं यह कह सकती हूं कि वे गलतियां थीं।
अगर मैं अभी भी कहूं तो मुझे पूरी तरह से यकीन नहीं है कि हमसे गलतियां हुई थीं।
मैंने अपने टीन एज में जो भी किया मुझे उस पर गर्व है और मैं हर दिन बहुत ही गरिमा के साथ सोती हूं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि मैंने पर्सनल और प्रोफेशनल तरीके से क्या किया’। मैं खुद को सही मानती हूं।
बता दें कि खबर है कि तारा सुतारिया वीर संग शादी भी प्लान कर सकती हैं।