Tara Sutaria ने फर्जी PR का किया भंडाफोड़, एपी ढिल्लों के वायरल वीडियो और वीर पहाड़िया पर उठे सवालों का दिया जवाब

Tara Sutaria: एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट से तारा सुतारिया का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वो स्टेज पर सिंगर को गले लगाती और गाल पर किस करती नजर आईं। तारा ने न सिर्फ वीडियो को एडिटेड बताया, बल्कि नेगेटिव PR कैंपेन के पुख्ता सबूत भी शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट का एक वायरल वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। इस वीडियो में तारा स्टेज पर जाकर एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्म करती दिखीं, जबकि उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ऑडियंस में मौजूद थे। वीडियो में वीर के चेहरे के भावों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं – कुछ ने कहा कि वे असहज थे, तो कुछ ने इसे तारा और एपी के बीच ‘स्पेशल बॉन्ड’ का सबूत बताना शुरू कर दिया।

लेकिन तारा ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि यह सब एक ‘फेक पीआर कैंपेन’tara [osts का हिस्सा है। तारा ने एक इन्फ्लुएंसर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दावा किया गया था कि कुछ लोगों को 6000 रुपये देकर नेगेटिव पब्लिसिटी करने के लिए कहा गया। तारा ने सवाल उठाया – “क्या सिर्फ मेरे करियर और रिश्ते को खराब करने के लिए इतना घटिया खेल खेला जा रहा है?”

तारा ने साफ किया कि उनके और एपी ढिल्लों के बीच सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्ड है। कॉन्सर्ट में उन्होंने महज एक गाना एन्जॉय किया और स्टेज परफॉर्मेंस का हिस्सा बनीं। वहीं, वीर पहाड़िया ने भी सामने आकर स्पष्ट किया कि उनका एक्सप्रेशन गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि वीडियो को ‘क्लेवेर एडिटिंग’ और ‘फेक नैरेटिव' के जरिए फैलाया गया है। वीर ने तारा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर यह जताया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है और वे इस तरह की अफवाहों से प्रभावित नहीं होते।veer


तारा-वीर का रिश्ता लंबे समय से मजबूत है, कॉन्सर्ट में वीर भी मौजूद थे। ये मामला दिखाता है कि कैसे पेड PR से अफवाहें फैलाई जाती हैं। तारा ने ट्रोलर्स को चेतावनी दी, "झूठे नैरेटिव और पेड कैंपेन हमें हिला नहीं सकते। प्यार और सच्चाई जीतेंगे।" फैंस अब तारा के साथ खड़े हो गए, नेगेटिव कमेंट्स पर बहस छिड़ गई।

तारा का ये कदम साहसी है। अभिनेत्री ने न सिर्फ खुद को बचाया, बल्कि इंडस्ट्री में फेक न्यूज के खिलाफ जंग छेड़ी। क्या ये किसी कॉम्पिटिटर की चाल है? सवाल बना हुआ है, लेकिन तारा की एकता ने ट्रोल आर्मी को पीछे धकेल दिया।

View this post on Instagram

A post shared by TARA (@tarasutaria)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।