Taylor Swift Wedding: 'टुडे वॉज अ फेयरीटेल...', हमसफर बने टेलर स्विफ्ट- ट्रैविस केल्सी

Taylor Swift Wedding: अगस्त 2025 में सगाई करने के बाद टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी ने न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी कर ली है। दोनों अब मैरिड कपल हैं।

अपडेटेड Jul 04, 2026 पर 9:31 AM
'साल की सबसे बड़ी शादी' कही जा रही इस सेरेमनी की खबर की पुष्टि टेलर की टीम ने 'पीपल' मैगज़ीन से की।

Taylor Swift Wedding: सिंगिंग सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट और कैनसस सिटी चीफ्स के खिलाड़ी ट्रैविस केल्सी आधिकारिक तौर पर शादीशुदा कपल बन चुके हैं। अगस्त 2025 में सगाई करने वाले इस जोड़े ने न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक अनोखी शादी की।

'साल की सबसे बड़ी शादी' कही जा रही इस सेरेमनी की खबर की पुष्टि टेलर की टीम ने 'पीपल' मैगज़ीन से की। 'लव स्टोरी' गाने की मशहूर सिंगर के रिप्रजेंटिव के अनुसार, एक्टर एडम सैंडलर — जो इस कपल के दोस्त हैं — ने शादी की रस्म पूरी करवाई। फ़ैन्स ट्रैविस केल्सी और टेलर स्विफ़्ट की शादी की तस्वीरें देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच उनके रिप्रजेंटिव ने बताया कि इस खास दिन पर कपल ने क्या पहना था।

उन्होंने कहा कि कपल के आउटफिट 'क्रिश्चियन डायर ऑट कउचर' (Christian Dior Haute Couture) ने तैयार की हैं। इन्हें डायर के विमेंस, मेन्स और ऑट कउचर कलेक्शन के क्रिएटिव डायरेक्टर जोनाथन एंडरसन ने ब्राइड एंड ग्रूम के साथ मिलकर डिज़ाइन किया है। यह किसी मशहूर सेलिब्रिटी के लिए डिजाइनर की पहली कउचर वेडिंग ड्रेस है। उनके शूज 'क्रिश्चियन लुबोटिन' (Christian Louboutin) ने खास तौर पर बनाए थे और दुल्हन ने 'कार्टियर' (Cartier) की ज्वेलरी पहनी थी।"


टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी के शादी के बंधन में बंधने के बाद, स्टेडियम के बाहर लगे जंबोट्रॉन पर वह खबर दिखाई गई, जिसका इंतज़ार स्विफ़्टीज़ (स्विफ्ट के प्रशंसक) लगभग एक साल से कर रहे थे- "JUST&T MARRIED!" टेलर स्विफ़्ट और ट्रैविस केल्सी, दोनों 36 साल के हैं और वे आम तौर पर चलने वाले रिवाजों को नहीं मानते। उनकी शादी की रस्म भी कुछ ऐसी ही थी।

एक पब्लिकेशन को भेजे गए बयान में टेलर स्विफ़्ट के रिप्रजेंटिव ने कहा, "टेलर और ट्रैविस की शादी में कोई ब्राइड्समेड या ग्रूम्समैन नहीं थे। इसके बजाय, टेलर के भाई ऑस्टिन स्विफ़्ट ने टेलर के 'मैन ऑफ ऑनर' की भूमिका निभाई और जेसन केल्सी (ट्रैविस केल्सी के भाई) ट्रैविस के 'बेस्ट मैन' बने। इस शादी में दोनों परिवार एक साथ आए और शादी की रस्म उनके दोस्त एडम सैंडलर ने पूरी कराई।"

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी करने से पहले दो साल तक डेट करने वाले टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी ने अपनी शादी में लगभग 1,000 मेहमानों को बुलाया था। यह शादी 3 जुलाई को हुई। शादी से कुछ घंटे पहले, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों को वेन्यू के बाहर आते देखा गया।

इनमें गिगी हदीद और ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, मारिस्का हारगिटे और पीटर हरमन, एड शीरन और चेरी सीबॉर्न, हैम सिस्टर्स, एली गोल्डिंग, बेन्सन बून, मैरेन मॉरिस, केल्सी बैलेरिनी, मिरांडा लैम्बर्ट, द चिक्स, ब्रैड पेस्ली और किम्बर्ली विलियम्स-पेस्ली, ह्यू ग्रांट, कार्ली क्लॉस और जोशुआ कुशनर, ज़ो क्राविट्ज़, जेसन सुदेकिस, ईथन हॉक, जिमी फैलन और टॉमी हिलफिगर शामिल थे।

शादी से ठीक पहले वाली रात, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी ने वेन्यू के इन्फोसिस थिएटर में परिवार और दोस्तों के साथ एक प्राइवेट रिहर्सल डिनर होस्ट किया, जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।