Get App

Dragon Teaser: Jr NTR की फिल्म 'ड्रैगन' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्टर का किलर लुक देख फैंस हुए कायल

Dragon Teaser: अभिनेता जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'ड्रैगन' का पहला आधिकारिक ग्लिम्स (टीज़र) रिलीज किया गया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 20, 2026 पर 11:24 AM
Dragon Teaser: Jr NTR की फिल्म 'ड्रैगन' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्टर का किलर लुक देख फैंस हुए कायल

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और दुनिया भर में 'मैन ऑफ द मासेस' के नाम से मशहूर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक ऐसा तोहफा मिला है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मेकर्स ने उनकी फिल्म 'ड्रैगन' (Dragon) का पहला ऑफिशियल ग्लिम्स (टीज़र) सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। टीज़र के सामने आते ही फैंस के बीच दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि सोशल मीडिया के सारे प्लेटफॉर्म्स पर केवल जूनियर एनटीआर के ही चर्चे हो रहे हैं। फैंस इसे महज एक टीज़र नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर आने वाले एक बड़े 'तूफान' की आहट बता रहे हैं।

'द डेविल वाज बॉर्न'

जूनियर एनटीआर ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस धांसू टीज़र को शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने एक बेहद दमदार कैप्शन लिखा— "And then… The DEVIL WAS BORN" (और तब... एक शैतान का जन्म हुआ)। टीजर में जूनियर एनटीआर का लुक और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी खतरनाक और प्रभावशाली है कि दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। उनके इस लुक ने साफ कर दिया है कि फिल्म में वो एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में एक्शन और थ्रिल के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।

View this post on Instagram

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें