Get App

Thalapathy Vijay Mansion: चेन्नई में है थलपति विजय का ₹80 करोड़ का वह बंगला, जिसकी लग्जरी देख दंग रह जाएंगे आप!

Thalapathy Vijay Mansion: साउथ सुपरस्टार और राजनेता विजय का यह शानदार आशियाना चेन्नई के नीलंकरई में है, जहां से बंगाल की खाड़ी का खूबसूरत नजारा दिखता है। ऑथेंटिक डिजाइन वाले इस बंगले में प्राइवेट जिम, शानदार स्विमिंग पूल और कांच की ऊंची दीवारों जैसे वर्ल्ड-क्लास फीचर्स मौजूद हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 04, 2026 पर 1:14 PM
Thalapathy Vijay Mansion: चेन्नई में है थलपति विजय का ₹80 करोड़ का वह बंगला, जिसकी लग्जरी देख दंग रह जाएंगे आप!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'थलपति' और अब राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके जोसेफ विजय अपनी दमदार फिल्मों के साथ-साथ अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनके चेन्नई स्थित आलीशान बंगले की चर्चा चारों तरफ हो रही है। नीलंकरई के खूबसूरत बीच के किनारे बना यह बंगला किसी सपने जैसा है, जिसकी कीमत करीब ₹70 से ₹80 करोड़ के बीच आंकी गई है।

शानदार लोकेशन और मॉडर्न डिजाइन

विजय का यह घर चेन्नई के सबसे महंगे और शांत इलाकों में से एक, कैसुरीना ड्राइव (Neelankarai) में स्थित है। यह इलाका अपनी प्राइवेसी और समंदर के खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। इस घर का डिजाइन बेहद आधुनिक है, जिसमें कांच का काफी इस्तेमाल किया गया है। घर की बड़ी-बड़ी खिड़कियां न केवल इसे एक लग्जरी लुक देती हैं, बल्कि दिन भर सूरज की रोशनी और ताजी हवा को भी अंदर आने देती हैं।क्या है घर के अंदर खास?

इस 80 करोड़ के बंगले में सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय के इस आशियाने में खास चीजें मौजूद हैं:

* प्राइवेट जिम: फिटनेस के प्रति विजय के जुनून को देखते हुए, घर में एक वर्ल्ड-क्लास जिम बनाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें