भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने वाली फिल्म 'धुरंधर' अब एक और नया इतिहास रचने की तैयारी में है। भारत और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के बाद, आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह जासूसी थ्रिलर अब जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म का पहला भाग यानी 'धुरंधर: पार्ट 1' 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज किया जाएगा।
